फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Scouts and Guides: Mizoram Chief Minister receives highest 'Silver Elephant Award'

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स: 19वीं नेशनल जंबूरी में मिजोरम के मुख्यमंत्री को मिला सर्वोच्च 'सिल्वर एलीफेंट अवॉर्ड

Fri, 28 Nov 2025 10:54 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 28 Nov 2025 10:54 PM IST
सार

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालनदुहोमा को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें संगठन के प्रति उनके “असाधारण सेवा” के लिए दिया गया।

विज्ञापन
Bharat Scouts and Guides: Mizoram Chief Minister receives highest 'Silver Elephant Award'
19वीं नेशनल जंबूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 60वीं वर्षगांठ और 19वीं नेशनल जंबूरी का संयुक्त आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस अवसर पर मिजोरम के मुख्यमंत्री लालनदुहोमा को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें संगठन के प्रति उनके “असाधारण सेवा” के लिए दिया गया। पुरस्कार ग्रहण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस सम्मान को व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मिजोरम के लोगों की सेवा–भावना और अनुशासन की परंपराका प्रतीक मानते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्काउट और गाइड आंदोलन को भारत के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा, नेतृत्व और चरित्र–निर्माण जैसे गुणों को विकसित करता है, जो तेजी से बदलते दौर में देश के लिए अत्यावश्यक हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि मिजोरम सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस आंदोलन को लगातार समर्थन देती रहेगी।
विज्ञापन

 
यह सम्मान पाने वाले मुख्यमंत्री मिजोरम के आठवें व्यक्ति
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री लालनदुहोमा इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने वाले मिजोरम के आठवें व्यक्ति हैं। वर्ष 2000 में ह्रांगथांगा (एल) को यह सम्मान मिला था, जबकि 2017 में पी लालरोसांगी को यह पुरस्कार दिया गया था। आज मुख्यमंत्री इस राष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करने वाले नवीनतम मिजो हस्ताक्षर बन गए। लखनऊ में आयोजित जंबूरी के दौरान पूरे देश से आए स्काउट्स और गाइड्स ने विभिन्न सांस्कृतिक और कौशल–आधारित गतिविधियों में भाग लिया, जिसने कार्यक्रम को जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed