फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhagwant Singh Mann said Amarinder government saving the Badal family, people will decide in elections

पंजाब : भगवंत सिंह मान बोले- बादल परिवार को बचा रही अमरिंदर सरकार, चुनाव में जनता करेगी फैसला

Mon, 26 Apr 2021 10:20 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 26 Apr 2021 10:20 PM IST
सार

भगवंत सिंह मान ने कहा कि गंभीर मामलों के आरोपी सुखबीर बादल एंड कंपनी अपने चाचा (मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह) के दम पर आज भी जश्न मना रहे हैं और उन लोगों को जनता की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन
Bhagwant Singh Mann said Amarinder government saving the Badal family, people will decide in elections
भगवंत मान

विस्तार

आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार गंभीर मामले में आरोपी बादल परिवार के लोगों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में आरोपी होने के बाद भी बादल परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं जबकि उनके द्वारा सताए हुए परिवारों के लोगों के घर मातम पसरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इसका चुनाव के समय हिसाब करेगी और अपराधी और अपराधियों को संरक्षण देने वाले इस गिरोह का हिसाब करेगी। 

विज्ञापन


भगवंत सिंह मान ने कहा कि गंभीर मामलों के आरोपी सुखबीर बादल एंड कंपनी अपने चाचा (मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह) के दम पर आज भी जश्न मना रहे हैं और उन लोगों को जनता की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बेहद गंभीर मामले में आरोपी होने के बाद भी अब तक इन्हें जेल के अंदर नहीं भेजा गया है और कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की यह बहुत बड़ी नाकामी है। 
विज्ञापन


होगा हिसाब
मान ने कहा कि सुखबीर बादल गलतफहमी में उत्सव मना रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि उन्हें क्लीन चिट मिल गई है और अब इस मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सके। लेकिन उन्होंने कहा कि अभी कोर्ट में मामला खत्म नहीं हुआ है और न ही इसकी जांच पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव करेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और इसके बाद बादल परिवार के अपराधों का हिसाब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed