फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhagwant mann attacked pm modi on parliament video issue

बोले भगवंत मान, 'मैंने माफी मांगी अब पीएम की भी हो जांच'

Tue, 26 Jul 2016 04:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
Bhagwant mann attacked pm modi on parliament video issue
- फोटो : ANI

संसद के अति सुरक्षित रास्तों की वीडियो बनाकर फेसबुक पर डालने के चलते विवादों से घिरे आप सांसद भगवंत मान ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर ही हमला बोल दिया है। 

विज्ञापन


प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए अपना पक्ष रखते हुए मान ने कहा मैंने गलती की तो इस पर माफी भी मांग ली लेकिन अब राजनीतिक उद्देश्य से इस मुद्दे को बिना वजह तूल दिया जा रहा है। मान ने सफाई दी कि मेरी मंशा संसद की सुरक्षा को खतरे में डालने की नहीं थी मैं तो अपने क्षेत्र के लोगों की जिज्ञासा को शांत करना चाहता था। 
विज्ञापन


इस मुद्दे पर निलंबन की तलवार झेल रहे मान ने कहा कि मुझे फिलहाल स्पीकर की ओर से संसद न आने की सलाह दी गई है मैं इसका पूरा पालन करूंगा। 28 तारीख को स्पीकर ने मुझे दोबारा पक्ष रखने के लिए बुलाया है मैं उनके सामने पेश होऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरदस्ती तूल दे रहे राजनीतिक दल

Bhagwant mann attacked pm modi on parliament video issue

मान ने कहा मैंने एक गलती की थी जिसके लिए माफी भी मांग ली लेकिन इस मुद्दे पर तमाम दल इस तरह एकजुट हो गए जैसे मैंने कोई बड़ा गुनाह कर दिया हो। भाजपा और अकाली दल जैसे दल भी इस मुद्दे पर एक साथ आ गए जबकि पंजाब में नशे के मुद्दे पर दोनों कभी साथ नहीं आए। 

वहीं आश्चर्यजनक रूप से मान ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को भी लपेट लिया, कहा पाकिस्तान की आईएसआई ने संसद पर हमला किया और देश में कई बड़े हमले करवाए, प्रधानमंत्री मोदी उनके अधिकारियों को एसी बस में बैठाकर घुमाते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। 

मान ने प्रधानमंत्री के निलंबन की भी मांग कर डाली कहा मेरे मामले की जांच कर रही समिति को उन्हें भी बुलाना चाहिए। मान ने सफाई दी कि मैं दोबारा कहता हूं कि संसद के रास्तों की वीडियो बनाने के पीछे मेरा मकसद संसद की सुरक्षा को खतरे में डालना नहीं था, मैंने तो यह सब एक जानकारी देने के लिए किया। 

लोगों को जानकारी देने के लिए डाली थी वीडियो

Bhagwant mann attacked pm modi on parliament video issue

हम लोग जब भी अपने लोकसभा क्षेत्र में जाते हैं तो लोग हमसे सवाल करते हैं कि आप हमसे जुड़े मुद्दे संसद में क्यों नहीं उठाते। मैं उन्हें समझाना चाहता था कि लोकसभा में सवाल पूछने का मौका लकी ड्रा के जरिए मिलता है इसी ड्रा की वीडियो मैंने बनाई थी। 

स्टैंडअप कॉमेडियन से राजनीति का सफर तय करने वाले भगवंत मान इस मुद्दे पर मीडिया से भी खीझते दिखे। कहा- आप लोगों ने मेरी वीडियो को बिल्कुल लाइव की तरह करके दिखाया। आप लोगों ने मुंबई हमले के वीडियो को भी लाइव दिखाया था क्या आप मेरी तुलना भी उनसे कर रहे हो। 

मान ने दावा किया कि इस सारे मुद्दे को उठाने के पीछे राजनीतिक दलों की साजिश है, आम आदमी पार्टी पंजाब में पूर्ण बहुमत से आ रही है ये लोग इसलिए मेरे सहारे पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed