{"_id":"61381fb48ebc3e0b145b07a3","slug":"bhabanipur-assembly-bypoll-live-updates-mamata-banerjee-set-to-begin-her-election-campaign-from-today-congress-not-to-field-any-candidate-west-bengal-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीपुर उपचुनाव: ममता बनर्जी आज से शुरू करेंगी चुनाव प्रचार, सुवेंदु अधिकारी ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भवानीपुर उपचुनाव: ममता बनर्जी आज से शुरू करेंगी चुनाव प्रचार, सुवेंदु अधिकारी ने उड़ाया मजाक
Wed, 08 Sep 2021 07:58 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:58 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। बंगाल में 30 सितंबर को तीन सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। तीन अक्तूबर को वोटो की गिनती होगी। ममता भवानीपुर सीट से उपचुनाव में उतर रही हैं। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें यह चुनाव जीतना जरूरी है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव मैदान में हैं और वह बुधवार से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रही हैं। ममता अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भाजपा पर जोरदार हमला बोल सकती हैं और अपने वोटरों को लुभाने की कोशिश करेंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें यह चुनाव जीतना ही होगा।
विज्ञापन
बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों-भवानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज में 30 सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की थी। भवानीपुर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट है। टीएमसी ने बीते रविवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा के लिए पार्टी की उम्मीदवार हैं। इसके अलावा, टीएमसी नेता जाकिर हुसैन और अमीरुल इस्लाम क्रमशः जंगीपुर और समसेरगंज सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी भवानीपुर सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी ने इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
भाजपा ने बनाई रणनीति
बंगाल भाजपा की ओर से ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर से उपचुनाव में लड़ने के लिए छह उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की अगुवाई में मंगलवार को भाजपा चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार इन छह उम्मीदवारों में अनिर्बान गांगुली, प्रियंका टिबरेवाल, भवानीपुर रुद्रनील घोष, वरिष्ठ नेता तथागत रॉय, बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी और विश्वजीत का नाम शामिल है।
सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी का उड़ाया मजाक
उपचुनाव के दंगल के बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर भाजपा ने मुझे फिर से मैदान में उतारा तो उनका क्या होगा? दो-तीन दिनों में पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। इधर, कांग्रेस आगामी भवानीपुर उपचुनाव में ममता के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने पर विचार कर रही है।