फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal School jobs scam Partha Chatterjee remanded arpita mukherjee Arrested Chandan Kumar Monalisa Das Wanted

बंगाल शिक्षक घोटाला: अब तक दो गिरफ्तार, तीसरे और चौथे की तलाश, चंदन कुमार और मोनालिसा दास की तलाश में जुटी ईडी

Sat, 23 Jul 2022 05:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 23 Jul 2022 05:44 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में अरेस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Bengal School jobs scam Partha Chatterjee remanded arpita mukherjee Arrested Chandan Kumar Monalisa Das Wanted
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल में शिक्षक घोटाला में गिरफ्तारी का दायरा अभी और बढ़ सकता है। शनिवार को राज्य के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद उनकी करीबी अर्पिता को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों जगह जांच करते हुए ईडी को बहुत से सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जो क्लू मिले हैं, उसके आधार पर ईडी ने चंदन मंडल उर्फ रंजन और मोनालिसा दास को अपने रडार में ले लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों ने चंदन की तलाश में शनिवार को भी बागदा के अलावा कई अन्य जगह छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


घोटले में चंदन की क्या है भूमिका?
चंदन पर आरोप है कि शिक्षकों की अवैध नियुक्तियों में उसकी बढ़ी भूमका रही है। सूत्रों की मानें तो शिक्षकों की अवैध नियुक्ति में चंदन ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई। ईडी को यह भी आशंका है कि जो अवैध नियुक्तियां हुईं, उसमें रुपयों का लेनदेन भी उसके जरिए हुआ। अब ईडी के अधिकारी उससे इस संबंध में पूछताछ करना चाहते हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गत शुक्रवार से ईडी चंदन की तलाश कर रही है। वह चंदन के बागदा स्थित आवास पर भी गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनालिसा दास को खोज रही है ईडी
इसी तरह से मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी की रडार पर हैं, पार्थ की एक और करीबी मनालिसा दास। सूत्रों की मानें तो ईडी मोनालिसा के घर पर छापा मारने की तैयारी में है। मोनालिका दास को मंत्री का एक और करीबी और सहयोगी बताया जा रह है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा दास घर बोलपुर शांति निकेतन में है।

  • सूत्रों की मानें तो उसकी 10 से अधिक संपत्तियां मिल चुकी हैं, इनमें कई फ्लैट हैं। ईडी इसकी हर तरह की जांच कर रही है। ईडी यह भी जांच कर रह है कि उसका पार्थ चटर्जी के साथ कोई संबंध है कि नहीं।
  • ईडी सूत्रों के अनुसार दास के पास कई जमीन और मकान हैं, जिनमें अधिकतर बीरभूम जिले में है। कागजों के आधार पर अगली कार्रवाही की जाएगी।
  • जानकारी के मुताबिक, मोनालिसा दास 2014 में आसनसोल में काजी नजरूल विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था और वर्तमान में उसी विश्वविद्यालय में बंगाली विभाग की प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed