फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Lawyers upset with CBI probe stop Judge Justice Abhijit Gangopadhyay from entering the courtroom, Sit And Protest

बंगाल : सीबीआई जांच से खफा वकीलों ने जज जस्टिस गंगोपाध्याय को अदालत कक्ष में जाने से रोका, धरना दिया

Thu, 14 Apr 2022 06:12 AM IST
योगेश साहू ब्यूरो/एजेंसी, कोलकाता।
ब्यूरो/एजेंसी, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 14 Apr 2022 06:12 AM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले 20 दिनों में हत्याओं व भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसे राज्य की जांच एजेंसियों, पुलिस और खुद सरकार के प्रति खत्म हो रहे विश्वास का संकेत माना जा रहा है। नदिया जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में भी सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसके बाद एजेंसी ने जांच शुरू भी कर दी है।

विज्ञापन
Bengal: Lawyers upset with CBI probe stop Judge Justice Abhijit Gangopadhyay from entering the courtroom, Sit And Protest
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब राज्य में सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस नेताओं व समर्थक वकीलों ने जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के अदालत कक्ष के सामने धरना दिया। उन्होंने अन्य लोगों को चेंबर में जाने से रोका। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि धरने के दौरान वकीलों को कक्ष के भीतर जाने से रोका गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने जस्टिस गंगोपाध्याय ने राज्य के स्कूल भर्ती आयोग (एसएससी) में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से भी हस्तक्षेप की मांग की थी। 
विज्ञापन


भाजयुमो उपाध्यक्ष व हाईकोर्ट में वकील तरुणज्योति तिवारी ने आरोप लगाया कि कोर्ट संख्या 17 में जस्टिस गंगोपाध्याय की अदालत लगती है, इसके दरवाजे को ब्लॉक कर दिया गया। वे शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार की जांच के आदेश को ही अपराध मान रहे हैं। तिवारी ने घटना का वीडियो भी साझा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिन में सीबीआई जांच के कई आदेश
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले 20 दिनों में हत्याओं व भ्रष्टाचार के मामलों में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इसे राज्य की जांच एजेंसियों, पुलिस और खुद सरकार के प्रति खत्म हो रहे विश्वास का संकेत माना जा रहा है। 

सीबीआई टीम जांच में जुटी
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने पुलिस से दस्तावेेज लेने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही सीबीआई अधिकारियों की टीम नदिया जिले के हांसखाली गांव पहुंच गई है।


भाजपा की पांच सदस्यीय कमेटी करेगी नदिया दुष्कर्म मामले में घटनास्थल का दौरा
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले की पड़ताल के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है। इस कमेटी में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन, पार्टी उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, खुशबू सुंदर और विधायक श्रीरूपा मित्रा चौधरी को शामिल किया गया है। यह कमेटी घटनास्थल का दौरा कर तथ्यों की छानबीन करेगी और पार्टी अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed