फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengal govt security directives healthcare professionals cbi interrogates leader

Bengal: सरकार ने स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश; आरजी कर केस में TMC नेता से पूछताछ

Fri, 20 Sep 2024 02:39 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Sep 2024 02:39 AM IST
सार

Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और एक अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों की सूची जारी की। सरकार ने कहा कि इन आदेशों को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। वहीं, सीबीआई ने आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले को टीएमसी के युवा नेता आशीष पांडे से पूछताछ की।

विज्ञापन
bengal govt security directives healthcare professionals cbi interrogates leader
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और एक अनुकूल माहौल सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों की सूची जारी की। सरकार ने कहा कि इन आदेशों को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। यह निर्देश बुधवार रात को सरकार और जूनियर डॉक्टरों की बैठक के एक दिन बाद जारी किए गए। मुख्य सचिव मनोज पंत ने स्वास्थ्य सचिव एन.एस. निगम को दो पन्नों में 10 निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


इन निर्देशों में कहा गया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं में ड्यूटी रूम, वॉशरूम, सीसीटीवी और पीने के पानी की सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरजीत कर पुरकायस्थ को सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का सुरक्षा ऑडिट करने के लिए नियुक्त किया है। सभी निर्देशों को तुरंत लागू करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


एक निर्देश में यह भी कहा गया है कि हर स्वास्थ्य सुविधा में पर्याप्त संख्या में पुलिस या सुरक्षा कर्मियों के साथ महिला पुलिस/सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाए। इसके अलावा स्थानीय पुलिस को रात के समय निगरानी के लिए मोबाइटल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने और हर स्वास्थ्य सुविधा में पैनिक कॉल बटन और एक्सेस कंट्रोल सिस्टम को शीघ्र ही सक्रिय करने का निर्देश भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को सभी सरकारी सुविधाओं में बिस्तर की उपलब्धता की जानकारी प्रणाली को भी सक्रिय करने के लिए कहा गया है। सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और तकनीशियनों के खाल पदों को भरने के लिए तत्काल कदम उठाने की भी मांग की है। राज्य सरकार ने यह भी कहा कि सभी हितधारक एक परिवार का हिस्सा हैं और उन्हें सभी निवासियों को अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। 


आरजी कर अस्पताल मामला: सीबीआई ने टीएमसी के युवा नेता से की पूछताछ
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता आशीष पांडे से पूछताछ की। यह पूछताछ आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले से जुड़ी थी। पांडे अस्पताल में हाउस स्टाफ भी हैं। सीबीआई के एक अधिकारी ने बाया कि पांडे से कई घंटो तक सीबीआई के सीजीओ कॉम्पलैक्स कार्यायल में पूछताछ की गई और वह देर रात वहां से निकले। 

अधिकारियों ने बताया कि पांडे का फोन नंबर कई लोगों की कॉल लिस्ट में मिला। उस दिन एक महिला मित्र के साथ साल्ट लेक में उन्होंने चेक-इन किया था, जिस दिन प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। उन्होंने कहा, हम उस दिन की उनकी गतिविधियों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीआई ने पांडे के होटल बुकिंग और भुगतान के विवरण के लिए होटल के अधिकारियों को भी तलब किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed