फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Global Business Summit CM Mamata says Bengal is your home, invest here you will get every facility

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट: CM ममता बोलीं- बंगाल आपका घर है, यहां निवेश करें, हर सुविधा मिलेगी

Wed, 05 Feb 2025 09:54 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: एन अर्जुन Updated Wed, 05 Feb 2025 09:54 PM IST
सार

Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने कहा कि, आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें भारत सहित 40 देशों के प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे। यह समिट आज भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
Bengal Global Business Summit CM Mamata says Bengal is your home, invest here you will get every facility
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व भर के व्यावसायियों से आह्रान किया है कि पश्चिम बंगाल आपका घर है, यहां आइए और निवेश कीजिए। यहां पर आपको हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने यह बात बुधवार को दो दिवसयी बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण का कोलकाता के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में उद्घाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा, आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें भारत सहित 40 देशों के प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे। यह समिट आज भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि भूटान के प्रधानमंत्री के इस समिट में शामिल होने की बात थी लेकिन वे इसमें शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनका मुख्य ध्यान राज्य में एक व्यापार-समर्थक प्रशासन सुनिश्चित करने पर है। उन्होंने बताया कि सरकार राज्य स्तरीय निवेश समन्वय समिति बनाएगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे। यह एक सिंगल विंडो टाइम-बाउंड क्लीयरेंस मैकेनिज्म होगी जो निवेश परियोजनाओं के लिए काम करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार पर्यटन, बालू खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, निर्माण और निर्यात जैसे क्षेत्रों से संबंधित नई नीतियां लाएगी ताकि निवेशकों के लिए एक सहज व्यापार अनुभव सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, छह आर्थिक गलियारों की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन


पहले दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल, आटीसी के चेयरमैन और सीआईआई के अध्यक्ष संजीव पुरी, एमामी लिमिटेड के वाइस-चेयरमैन और फिक्की के अध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल, आरपीएसजी ग्रुप के संजीव गोयनका और अंबुजा नेोटिया ग्रुप के हर्षवर्धन नेोटिया जैसे प्रमुख उद्योगपति इस आयोजन में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूटान के कृषि और पशुपालन मंत्री योंतेन फंटसो और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ, इस दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल हुए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल के ब्रांड एंबेसेडर सौरव गांगुली भी पहुंचे।

उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत आईटीसी द्वारा कोलकाता में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (आईए) के लिए ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन की घोषणा से हुई। आटीसी के चेयरमैन और सीआईआई के अध्यक्ष संजीव पुरी ने कहा, यह सेंटर दुनिया भर में क्लाइंट्स को सेवाएं प्रदान करेगा। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का हब बनेगा। कोलकाता को चुना गया है क्योंकि इस शहर की ताकत है।

जिंदल ने पश्चिम मिदनापुर जिले के शालबोनी में 16,000 करोड़ रुपए की दो 800 एमडब्लूय पावर प्लांट्स की घोषणा की, जहां जीएसडब्ल्यू एक सीमेंट प्लांट भी चला रहा है। मुकेश अंबानी ने भी राज्य में रिलायंस के निवेश को इस दशक के अंत तक 1 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में रिलायंस का वर्तमान निवेश 50,000 करोड़ रुपए है, जिससे एक लाख प्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न हुए हैं। अंबानी ने मुख्यमंत्री बनर्जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जियो ने कोलकाता से अपने व्यावसायिक संचालन की शुरुआत की और यह आज दुनिया की नंबर 1 डेटा कंपनी बन गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कोलकाता में जियो का डेटा सेंटर एआई-रेडी डेटा सेंटर में बदल दिया गया है, जो अगले नौ महीनों में तैयार हो जाएगा।

बंगाल और झारखंड में कई समानताएं, मजबूर राष्ट्र के लिए मिलकर काम करना चाहिएः सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में कहा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में काफी समानताए हैं। झारखंड खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। मेरा मानना है कि राज्यों को निवेश आकर्षित करने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए आपस में सहयोग करना चाहिए। सोरेन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निमंत्रण पर बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में शामिल हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड और पश्चिम बंगाल दोनों देश के प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभरेंगे। सोरेन ने कहा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच कई समानताएं हैं। झारखंड खनिज और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। मेरा मानना है कि राज्यों को निवेश
आकर्षित करने और एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए आपस में सहयोग करना चाहिए।

Trending Videos

Bengal Global Business Summit CM Mamata says Bengal is your home, invest here you will get every facility
बिजनेस समिट के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और मुकेश अंबानी। - फोटो : amarujala.com
मुकेश अंबानी बोले, ‘दीदी हमारे लिए लकी’, देश में जियो के क्रांति को लाने में ममता का किया धन्यवाद
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने बुधवार बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में कहा, कोलकाता से ही 2016 में जियो की यात्रा शुरू हुई थी। आज देशभर में जियो की धूम मची हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा, दीदी हमारे लिए लकी हैं। वे बुधार को समिट को को संबोधित कर रहे थे। हर साल की तरह, 2016 से वह इस सम्मेलन में हिस्सा लेते आ रहे हैं।

सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान मुकेश अंबानी ने 2016 में कोलकाता से जियो के परिचालन की शुरुआत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 2016 में जियो ने अपनी पहली वाणिज्यिक सेवा कोलकाता से शुरू की थी। कोलकाता में उस शुभ उद्घाटन ने यह साबित किया कि दीदी हमारे लिए बहुत लकी हैं। जियो ने सिर्फ पूरे देश में डिजिटल क्रांति नहीं लाई, बल्कि इसने भारत को एक डिजिटल सुपरपावर बना दिया है। आज डिजिटल सर्विसेज प्रोवाइडर के रूप में जियो सिर्फ भारत में ही नंबर 1 नहीं है, बल्कि दुनिया में भी नंबर 1 स्थान पर है। और इसकी यात्रा की
शुरुआत कोलकाता से हुई थी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बंगाल में बढ़ते निवेश का जिक्र करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि 2016 में जब वह पहली बार इस व्यापार सम्मेलन में शामिल हुए थे, तब बंगाल में रिलायंस का निवेश 2,000 करोड़ रुपए से कम था। अब यह 20 गुना बढ़कर 50,000 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दशक के अंत तक निवेश की मात्रा अब से दोगुनी हो जाएगी। अपनी बात खत्म करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा, "आपका बंगाल। हमारा बंगाल।"

बीजीबीएस 2025 में संजीव गोयनका ने कहा, बंगाल में करेंगे 10 हजार करोड़ का निवेश

आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप के अध्यक्ष संजीव गोयनका ने बुधवार को बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) 2025 के उद्घाटन सत्र में घोषणा की कि उनका समूह आने वाले कुछ वर्षों में पश्चिम बंगाल में 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। गोयनका ने यह बड़ा निवेश मुख्य रूप से तीन प्रमुख क्षेत्रों—ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा—में किया जाएगा। उन्होंने कहा, हम 10 हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य, ऊर्जा और शिक्षा में निवेश करेंगे। आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप का कारोबार कई क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसमें पावर और एनर्जी, कार्बन ब्लैक निर्माण, रिटेल, आईटी-संबंधित सेवाएं, उपभोक्ता वस्तुएं, मीडिया और मनोरंजन, अवसंरचना और शिक्षा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना करते हुए गोयनका ने कहा, हम अब एक बदले हुए बंगाल में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा निवेशकों के लिए उपलब्ध रहती हैं और उनके फैसले त्वरित और पारदर्शी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed