फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Congress hits streets to defend Rhea Chakraborty says Political conspiracy vindictive behaviour not be tolerated

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में उतरी बंगाल कांग्रेस, कहा- राजनीतिक षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Sun, 13 Sep 2020 10:31 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 13 Sep 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Bengal Congress hits streets to defend Rhea Chakraborty says Political conspiracy vindictive behaviour not be tolerated
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी ने बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के समर्थन में शनिवार को कोलकाता में एक रैली निकाली और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स से संबंधित मामले में अभिनेत्री के कथित उत्पीड़न का विरोध किया।

विज्ञापन


रैली में 100 के करीब पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस रैली का आयोजन  कोलकाता में पश्चिम बंगाल की कांग्रेस की केंद्रीय समिति के मुख्यालय से किया गया था। पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान जिले में भी पार्टी द्वारा इसी तरह की रैलियां निकाली गईं।
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने जांच के नाम पर 'बंगाल की बेटी' के खिलाफ कथित 'बर्बरता अभियान' का विरोध करते हुए नारे लगाए और तख्तियों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसमें लिखा था, 'जब तक उसे (रिया चक्रवर्ती) न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम नहीं रुकेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शिवसेना का कंगना-भाजपा पर निशाना, पूछा- मुंबई को पाक कहने वाली नटी के पीछे कौन? 

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल पार्टी इकाई के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी द्वारा चक्रवर्ती को 'बंगाली ब्राह्मण' करार दिए जाने के तीन दिन बाद हुआ है। 

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्वीट किया, बंगाल की बेटी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र और प्रतिशोधात्मक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को, चौधरी ने कहा था कि राजपूत एक भारतीय अभिनेता थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहारी अभिनेता में बदल दिया केवल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए।  


वहीं, अधीर रंजन चौधरी के इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने कहा, सदियों पुरानी कांग्रेस पार्टी के हाथ में आज कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए वे भाषा को लेकर इतनी क्षुद्र राजनीति खेल रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून अपना रास्ता खुद बनाएगा। इस पर सवाल उठाने का मतलब है कि वे न्यायिक प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। 

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, अदालत में दोषी साबित होने से पहले ही उसे दोषी मान लिया गया। इस तरह का अभियान एक बार फिर बंगालियों के प्रति भाजपा की सरासर नफरत को साबित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed