फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shivsena attacks kangana ranaut and bjp in mouthpiece saamna ask who is behind actress saying mumbai as pok

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में एक तीर से दो निशाने, कंगना के साथ विवाद में अक्षय को भी घसीटा

Sun, 13 Sep 2020 11:19 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
shivsena attacks kangana ranaut and bjp in mouthpiece saamna ask who is behind actress saying mumbai as pok
अक्षय कुमार-संजय राउत-कंगना रणौत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

शिवसेना अपने मुखपत्र सामना के जरिए लगातार कंगना रणौत पर निशाना साध रही है। रविवार को एक बार फिर पार्टी ने कंगना पर हमला बोला है। पार्टी ने पूछा है कि मुंबई को पाकिस्तान कहनेवाली एक नटी (अभिनेत्री) के पीछे कौन है? इसके अलावा कंगना के खिलाफ फिल्मी हस्तियों के न बोलने को लेकर उन्हें भी आड़े हाथ लिया गया है। सामना में लिखा है कि कम-से-कम अक्षय कुमार आदि बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था। मुंबई ने उन्हें भी दिया ही है। महाराष्ट्र के भूमिपुत्रों को एक हो जाना चाहिए। ऐसा ये मुश्किल दौर आ गया है।

विज्ञापन


शिवसेना ने सामना में लिखा, 'महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को ग्रहण लगाने का प्रयास एक बार फिर शुरू हो गया है। ये ग्रहण ‘बाहरी’ लोग लगा रहे हैं। लेकिन इन्हें मजबूत बनाने के लिए परंपरा के अनुसार हमारे ही घर के भेदी आगे आए हैं। बीच के दौर में मुंबई को पाकिस्तान कहा गया। मुंबई का अपमान करने वाली एक नटी (अभिनेत्री) के अवैध निर्माण पर महानगरपालिका द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद मनपा का उल्लेख ‘बाबर’ के रूप में किया गया। मुंबई को पहले पाकिस्तान बाद में बाबर कहने वालों के पीछे महाराष्ट्र कि भारतीय जनता पार्टी खड़ी होती है, इसे दुर्भाग्य ही कहना होगा।'
विज्ञापन



मुंबई-महाराष्ट्र पर कीचड़ उछालने पर लगे रोक
पार्टी ने लिखा, 'कोई भी उठे और मुंबई-महाराष्ट्र पर कीचड़ उछाले, अब तो इस पर रोक लगनी चाहिए। दिल्ली अथवा महाराष्ट्र में सरकार किसी की भी हो, कोई अज्ञात शक्ति हमारी मुंबई के विरोध में योजनाबद्ध ढंग से साजिश करती रहती है लेकिन संयुक्त महाराष्ट्र के लिए जेल के दरवाजे पर कतार लगाने वाले ‘वीर’ आज कुंठित हो गए हैं क्या? भारतीय जनता पार्टी अपनी राष्ट्रीय नीतियों के अनुसार भूमिका अपना रही है। ऐसी ही राष्ट्रीय भूमिका पहले कांग्रेस अपनाती थी इसे भूलना नहीं चाहिए। आज फिर भूमिपुत्रों की तथा मराठी स्वाभिमान का योजनाबद्ध ढंग से दमन करने का प्रयास हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कंगना रणौत के खिलाफ शुरू हुई ड्रग्स मामले में जांच तो एक्ट्रेस ने कहा- 'आखिर में जीत भक्ति की ही होती है'


यह कैसी एकतरफा आजादी
सामना में शिवसेना ने लिखा, 'एक नटी (अभिनेत्री) मुंबई में बैठकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के प्रति तू-तड़ाक की भाषा में बोलती है। चुनौती देने की बात करती है और उस पर महाराष्ट्र की जनता द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है, यह कैसी एकतरफा आजादी है? उसके अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला, तो वह मेरा राम मंदिर ही था, ऐसा ड्रामा उसने किया। लेकिन उसने यह अवैध निर्माण कानून का उल्लंघन करके उसके द्वारा घोषित किए गए ‘पाकिस्तान’ में किया था। मुंबई को पाकिस्तान कहना व उसी ‘पाकिस्तान’ में स्थित अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक की छाती पीटना, यह कैसा खेल है?'

अक्षय कुमार को आना चाहिए था सामने
बॉलीवुड कलाकारों पर निशाना साधते हुए सामना में लिखा, 'संपूर्ण नहीं, कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था। कम-से-कम अक्षय कुमार आदि बड़े कलाकारों को तो सामने आना ही चाहिए था। मुंबई ने उन्हें भी दिया ही है। मुंबई ने हर किसी को दिया है लेकिन मुंबई के संदर्भ में आभार व्यक्त करने में कइयों को तकलीफ होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed