फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CM Mamata Banerjee stopped action of demolishing 140 illegal hotels on beach

Bengal: सीएम ममता ने 140 अवैध होटलों को गिराने की कार्रवाई रोकी, कहा- राज्य में बुलडोजर की अनुमति नहीं

Wed, 20 Nov 2024 04:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 04:49 AM IST
सार

यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश के बाद की जा रही थी, क्योंकि इन होटलों ने तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) का उल्लंघन किया था। जिले के अधिकारियों ने इन होटलों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे रोक दिया।

विज्ञापन
Bengal CM Mamata Banerjee stopped action of demolishing 140 illegal hotels on beach
ममता बनर्जी - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को मंदारमणि के समुद्र तट पर बने 140 अवैध होटलों को गिराने की कार्रवाई रोक दी है। यह कार्रवाई पूर्व मेदिनीपुर जिले के अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कहीं भी बुलडोजर के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बारे में राज्य सचिवालय को पहले से सूचित नहीं किया गया था, जिससे मुख्यमंत्री नाराज थीं। 

विज्ञापन


यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश के बाद की जा रही थी, क्योंकि इन होटलों ने तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) का उल्लंघन किया था। जिले के अधिकारियों ने इन होटलों को ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य सचिवालय से किसी भी तरह की सलाह या सूचना नहीं ली गई थी। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव पंत को भी नहीं दी गई जानकारी
नौकरशाह ने कहा, सीएम बनर्जी ने सख्त निर्देश दिया है कि राज्य में कहीं भी बुलडोजर की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मंदारमणि समुद्र तट पर हो रहे विकास से नाखुश हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि वहां किसी भी तरह की गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन ने राज्य सचिवालय से परामर्श या सूचित किए बिना नोटिस जारी किया था। असल में, मुख्य सचिव मनोज पंत को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने 11 नवंबर तक का दिया था समय
जानकारी के अनुसार, पुरबा मेदिनीपुर जिला प्रशासन ने हाल ही में लोकप्रिय समुद्र तटीय स्थल मंदारमणि में 140 होटलों को तोड़ने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है, 'मंदारमणि, पू्र्व मेदिनीपुर में होटल, रिसॉर्ट्स और होमस्टे द्वारा तटीय नियमों का उल्लंघन किया गया है। सभी संबंधित व्यक्तियों को 11 नवंबर तक अपने अवैध निर्माणों को तोड़कर हटाने का निर्देश दिया जाता है, अगर ऐसा नहीं किया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।' हालांकि, आदेश पर अभी तक अमल नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed