{"_id":"69b3295e35222d897e0bb2a1","slug":"bengal-bjp-leaders-hold-meeting-with-central-leadership-at-pms-residence-discuss-candidate-list-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly Elections: बंगाल और केरल चुनाव की तैयारी तेज, उम्मीदवारों को लेकर पीएम आवास में हुई बैठक; जानें अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly Elections: बंगाल और केरल चुनाव की तैयारी तेज, उम्मीदवारों को लेकर पीएम आवास में हुई बैठक; जानें अपडेट
Fri, 13 Mar 2026 02:30 AM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:30 AM IST
सार
आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पश्चिम बंगाल और केरल के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बंगाल की करीब 160 सीटों पर विचार किया गया और लगभग 140 सीटों के उम्मीदवारों पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में हुई। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल और केरल विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी की चुनाव समिति के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में खास तौर पर पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने कई सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।
बंगाल की कितनी सीटों पर चर्चा हुई?
सूत्रों के मुताबिक बैठक में पश्चिम बंगाल की करीब 160 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। इनमें से लगभग 140 सीटों के उम्मीदवारों को लेकर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। बाकी सीटों के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द एक और बैठक बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bangladesh Minority Violence: बांग्लादेश में डेढ़ साल में अल्पसंख्यकों पर 3100 हमले, संसद में सरकार का खुलासा
दिन में हुई रणनीतिक बैठक में क्या हुआ?
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर भी एक अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में अमित शाह, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई।
केरल चुनाव को लेकर क्या चर्चा हुई?
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार किया गया। पार्टी ने वहां संभावित उम्मीदवारों और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। भाजपा दक्षिण भारत में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने के लिए केरल चुनाव को महत्वपूर्ण मान रही है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन