{"_id":"60664137b361677d63781fbc","slug":"bengal-assembly-election-mamata-banerjee-said-that-complaints-are-not-being-processed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग पर बिफरीं ममता: कहा- शिकायतों पर नहीं हो रही कार्रवाई, कोर्ट जाने की दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग पर बिफरीं ममता: कहा- शिकायतों पर नहीं हो रही कार्रवाई, कोर्ट जाने की दी चेतावनी
Fri, 02 Apr 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नंदीग्राम।
एजेंसी, नंदीग्राम।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:25 AM IST
सार
- टीएमसी पहले भी मतदान में छिटपुट झड़पों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत कर चुकी है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाई प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत मतदान में छिटपुट झड़पों की खबरों के बीच ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव से संबंधित कई गड़बड़ियों की आयोग से शिकायत कर चुकी है मगर आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इस पर अदालत जाने की धमकी दी।
विज्ञापन
शाह के इशारे पर काम कर रहा आयोग
ममता ने कहा, सुबह से हमने 63 शिकायतें की हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हम कोर्ट जाएंगे। यह स्वीकार योग्य नहीं है। नंदीग्राम के बोयल में 7 नंबर मतदान केंद्र के बाहर व्हील चेयर पर बैठी ममता ने कहा, चुनाव आयोग अमित शाह के कहने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, बाहरी गुंडे राज्य में आतंक फैला रहे हैं और मतदाताओं को डरा रहे हैं।
विज्ञापन
हार के भय से अनाप शनाप आरोप लगा रही हैं ममता: शुभेंदु
तृणमूल सुप्रीमो ने बोयल के 7 नंबर बूथ पर दोबारा मतदान की मांग की है। उन्होंने भाजपा समर्थकों द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप भी लगाया। शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल सुप्रीमो हार के भय से अनाप-शनाप आरोप लगा रही हैं।