फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before Karnataka Election, two Kannada Leaders RSS top posts

कर्नाटक चुनाव से पहले दो कन्नड़ नेता संघ के शीर्ष पदों पर

Mon, 12 Mar 2018 03:17 AM IST
शरद गुप्ता, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Mar 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
Before Karnataka Election, two Kannada Leaders RSS top posts
आरएसएस-बीजेपी - फोटो : FILE PHOTO
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने रविवार को मनमोहन वैद्य और मुकुंद सी आर को सह सरकार्यवाह नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही संघ के सह सरकार्यवाह की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
विज्ञापन


मनमोहन वैद्य संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख हैं, जबकि मुकुंद सह बौद्धिक प्रमुख। वैद्य के पिता माधव गोविंद वैद्य संघ के लंबे समय तक प्रवक्ता रहे हैं और उनके अन्य तीन भाई भी संघ के प्रचारक हैं। वहीं मुकुंद कर्नाटक के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


संघ के इतिहास में पहली बार दो सह सरकार्यवाह महाराष्ट्र के अलावा किसी एक ही राज्य से नियुक्त किए गए हैं। दत्तात्रेय होसबोले, जिन्हें सरकार्यवाह बनाए जाने की आशा थी, वह भी कर्नाटक के ही निवासी हैं। दो महीने बाद होने वाले कर्नाटक के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संघ में दो कन्नड़ नेताओं का शीर्ष पदों पर नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरसंघचालक मोहन भागवत महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं और भैया जी जोशी भी। संघ पर शुरू से ही मराठी ब्राह्मणों का दबदबा रहा है। मनमोहन वैद्य के सह सरकार्यवाह बनने से शीर्ष आठ पदों में से अब सिर्फ तीन पर मराठी ब्राह्मण हैं। जहां सुरेश सोनी और डॉ कृष्ण गोपाल उत्तर भारतीय हैं, वहीं पिछली प्रतिनिधि सभा में सह सरकार्यवाह बने वी भगैया तेलंगाना के रहने वाले हैं।


अभी तक केवल दो सरसंघचालक ही गैर मराठी हुए हैं। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू भैया उत्तर प्रदेश से थे और उनके बाद सरसंघचालक बने के सी सुदर्शन कर्नाटक से। सुदर्शन के साथ सरकार्यवाह रहे एच वी शेषाद्री भी कन्नड़ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed