Maharashtra: विस चुनाव में सहयोगी दलों का समर्थन करेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- महायुति सरकार की होगी वापसी
सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सर्वेक्षण भाजपा को 65 से 70 सीटें, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 17 से 22 सीटें और अजित को केवल 7 से 11 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी। यह गलत है। कुछ लोगों को ऐसे सर्वेक्षणों से खुशी मिलती है।
विस्तार
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा राज्य चुनाव में अपने महायुति सहयोगियों (अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना) के पीछे अधिक ताकत लगाएगी। उन्होंने एक रिपोर्ट की जानकारी जिसमें दावा किया गया था कि महायुति में 25 सीटों को लेकर खींचतान की बातों को झूठा करार दिया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर राज्य में महायुति सरकार बनेगी। बावनकुले ने कहा कि भाजपा राकांपा और शिवसेना के उम्मीदवारों के पीछे अधिक ताकत लगाएगी।
नागपुर में उनके बेटे की ऑडी कार से हुई दुर्घटना के बारे में उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच होने दीजिए। चाहे मेरा बेटा हो या किसी का बेटा, जो भी नियम हैं, उन्हें लागू किया जाएगा। यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि कोई घायल नहीं हुआ।
एनसीपी (शरद) के नेता रोहित पवार के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सर्वेक्षण भाजपा को 65 से 70 सीटें, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 17 से 22 सीटें और अजित को केवल 7 से 11 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी। यह गलत है। कुछ लोगों को ऐसे सर्वेक्षणों से खुशी मिलती है।
उन्होंने कहा कि यह सच है कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार पांच साल तक केंद्र में रहेगी और राज्य के लोग जानते हैं कि अगर महायुति सरकार सत्ता में वापस आती है तो केंद्र और राज्य की योजनाएं जारी रहेंगी। विकास अघाड़ी के सत्ता में आने से योजनाएं बंद हो जाएंगीं। एमवीए के सत्ता में आने का मतलब है लड़की बहिन योजना को बंद करना और जब उद्धव ठाकरे सीएम थे, तो एमवीए ने 15 योजनाओं को बंद कर दिया था।
महिलाओं के लिए प्रमुख लड़की बहिन योजना को लेकर भाजपा, शिवसेना और राकांपा के बीच श्रेय लेने के लिए चल रही खींचतान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि योजना की सफलता से विपक्ष घबरा गया है और इसलिए वह महायुति में दरार के बारे में अफवाहें फैला रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.