फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   battle of Amit Shah and Ahmed Patel in rajya sabha election, Waghela will be kingmaker

अमित शाह और अहमद पटेल की लड़ाई में वाघेला बनेंगे किंगमेकर!

Tue, 08 Aug 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 08 Aug 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
battle of Amit Shah and Ahmed Patel in rajya sabha election, Waghela will be kingmaker
shankar singh vaghela

गुजरात राज्यसभा चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प है क्योंकि इस बार तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनावों में एक सीट पर अमित शाह भी उम्मीदवार हैं।  इसलिए वह गुजरात कांग्रेस के उम्मीदवार और सोनिया गांधी के राजनैतिक सचिव अहमद पटेल को राज्यसभा में जाने से रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस छोड़ चुके सीनियर लीडर शंकर सिंह वाघेला चुनाव के नतीजों पर प्रभावी असर डाल सकते हैं।

विज्ञापन


संभावना है कि वाघेला के करीबी विधायक वोटिंग से दूर रह सकते हैं या नोटा प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि वाघेला ने कहा था कि नोटा का प्रयोग नहीं होगा। लेकिन राज्यसभा में वोट डालने के बाद वाघेला ने बयान दिया कि उन्होंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया है। वाघेला के बयान के बाद राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। आपको बता दें कि आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है और चुनाव के नतीजे शाम 6 बजे तक आ जाएंगे। 

विज्ञापन

अमित शाह और अहमद पटेल के बीच कड़ा मुकाबला!

battle of Amit Shah and Ahmed Patel in rajya sabha election, Waghela will be kingmaker
अहमद पटेल और अमित शाह - फोटो : Live Mint

कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार बने अहमद पटेल अपनी जीत के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी ये राह आसान नहीं लग रही है। दरअसल, यहां से बड़े दलों के अधिकृत प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाते थे लेकिन इस बार भाजपा ने पांचवें कार्यकाल के लिए किस्मत आजमा रहे पटेल के सामने अपने उम्मीदवार को उतार दिया है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने यहां तीन राज्यसभा सीटों के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह राजपूत को उतारा है। राजपूत हाल तक सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक थे।शाह और ईरानी का उच्च सदन में पहुंचना तय माना जा रहा है लेकिन राजपूत को जिताने और पटेल को हराने के लिए भाजपा को अतिरिक्त वोट हासिल करने होंगे।

पटेल ने आज बेंगलूरू प्रवास से लौटे कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया।उन्होंने संवाददाताओं से कहा  कि यह चुनाव किसी की प्रतिष्ठा से नहीं जुड़ा। मुझे अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है।

कांग्रेस के इन 44 विधायकों के अलावा राकांपा के दो और जदयू के एक विधायक मेरे लिए वोट देंगे। इन विधायकों को अब आणंद जिले के एक रिसार्ट में रखा गया है। पटेल ने दावा किया कि राकांपा के दो विधायक उन्हें वोट देंगे, लेकिन शरद पवार की पार्टी के एक विधायक ने दावा किया कि दोनों विधायकों को भाजपा के प्रत्याशी बलवंतसिंह राजपूत का समर्थन करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed