फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banned Yaba tablets seized in Assam chief minister share the news on social media

Assam: नशीले पदार्थों के खिलाफ खुफिया ऑपरेशन, दो विक्रेता समेत तीन गिरफ्तार; मुख्यमंत्री सरमा ने कही यह बात

Fri, 24 Nov 2023 02:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 24 Nov 2023 02:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने खुफिया ऑपरेशन के लिए असम पुलिस की सराहना की है। याबा टैबलेट मेथेमफेटामाइन और कैफीन मिश्रण होता है, जिसे क्रेजी ड्रग के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इसे बैन किया हुआ है।

विज्ञापन
Banned Yaba tablets seized in Assam chief minister share the news on social media
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम में दो खुफिया ऑपरेशन के तहत दो लोगों के पास से प्रतिबंधित याबा टैबलेट मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। एक ऑपरेशन को राज्य के दक्षिणी हिस्से शिलचर में अंजाम दिया गया, वहीं दूसरा ऑपरेशन गुवाहटी में किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'खुफिया जानकारी के तहत कचार पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को  50,000 याबा टैबलेट के साथ पकड़ा। आगे की जांच के लिए व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।' 
विज्ञापन


एक दूसरे पोस्ट में सीएम सरमा ने लिखा, 'दूसरा ऑपरेशन गुवाहटी के कटहबारी में चलाया गया। एसटीएफ असम ने अभियान के तहत 29,000 याबा टैबलेट बरामद किया। इस मामले में उन्होंने दो विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इन ऑपरेशन के लिए असम पुलिस की सराहना की है। याबा टैबलेट मेथेमफेटामाइन और कैफीन मिश्रण होता है, जिसे क्रेजी ड्रग के नाम से भी जाना जाता है। भारत में इसे बैन किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed