फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banned meth tablets worth ₹6 crore seized in Mizoram, a Myanmar national arrested

Mizoram: मिजोरम में ₹6.67 करोड़ की प्रतिबंधित मेथ टैबलेट जब्त, म्यांमार के एक नागरिक को किया गया गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 01:37 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 01 Jul 2025 01:37 PM IST
सार

असम राइफल्स ने पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में एक म्यांमार नागरिक को प्रतिबंधित मेथमफेटामाइन गोलियां की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2.22 किलोग्राम वजन की 6.67 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की गोलियां जब्त की गई हैं। 

विज्ञापन
Banned meth tablets worth ₹6 crore seized in Mizoram, a Myanmar national arrested
गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मिजोरम के पूर्वी जिले चम्फाई में प्रतिबंधित मेथामफेटामिन टैबलेट्स की बड़ी खेप जब्त की गई है। असम राइफल्स ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि इस कार्रवाई में एक म्यांमार नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Plastic: प्लास्टिक की चाय की छन्नी का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला, राजस्थान की महिलाओं ने दिखाई नई राह
विज्ञापन


2.22 किलोग्राम की 20,200 मेथमफेटामाइन गोलियां हुई बरामद
इसमें कहा गया कि गुप्त सूचना के आधार पर अर्धसैनिक बल ने मिजोरम पुलिस के सहयोग से 29 जून को जिले के जोखावठर गांव में संयुक्त रूप से एक जांच चौकी स्थापित किया था। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से 2.22 किलोग्राम वजन की 20,200 मेथमफेटामाइन गोलियां बरामद की गई। उन्होंने बताया कि तस्कर से जब्त की गई गोलियों की कीमत 6.67 करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तंत्रिका तंत्र को पहुंचाता है नुकसान
मेथामफेटामिन एक अत्यंत नशीला पदार्थ है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है और ये भारत में प्रतिबंधित है। जब्त की गई टैबलेट्स और आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाही के लिए जोखावथर में मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed