घरेलू एयरलाइंस ने लगाया बैन तो छुट्टियां मनाने के लिए TDP सांसद ने भरी फ्रांस की उड़ान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के सत्तारूढ़ पार्टी टीडीपी के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी पर एयरलाइन कंपनियों के घरेलू उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांसद रेड्डी शुक्रवार को फ्रांस के लिए रवाना हो गए। रेड्डी छुट्टियां मनाने फ्रांस गए हुए हैं। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया था।
जिसके बाद एयरलाइन कंपनियों ने उनके ऊपर प्रतिबंध लगा दिया था। सांसद के इस व्यवहार पर पूर्व डीजीसीए कानू गोहेन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सिक्योरिटी के साथ खिलवाड़ करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सांसदों को अपनी सीमाओं में रहना चाहिए।
सूत्रों के मुताबिक देरी से पहुंचने पर सांसद को फ्लाइट पर जाने की इजाजत नहीं दी गई तो सांसद भड़क उठे और वहां तोड़फोड़ तक कर डाली। हंगामे के बाद रेड्डी को उस विमान में जाने की इजाजत तो दे दी गई। लेकिन बाद में इंडिगो एयरलाइंस ने रेड्डी के अपने विमानों में यात्रा करने पर रोक लगा दी। इंडिगो के साथ ही एयर इंडिया, स्पाइस जेट और जेट एयरवेज ने भी रेड्डी को अपने विमानों में यात्रा करने से रोक दिया है।
स्टाफ ने बोर्डिंग पास देने के किया था इनकार
जानकारी के मुताबिक हैदराबाद जाने के लिए रेड्डी को इंडिगो की फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन विमान के उड़ान भरने से महज 28 मिनट पहले वह एयरपोर्ट पहुंचे। इंडिगो स्टाफ ने उन्हें यह कहते हुए बोर्डिंग पास देने से इनकार कर दिया कि वह देर से आए हैं।
उन्हें बताया गया कि डिपार्चर के 45 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाती है। यह सुनते ही टीडीपी सांसद भड़क गए और पास रखे प्रिंटर को उठाकर फेंक दिया। उन्होंने इंडिगो के स्टाफ के साथ बदसलूकी की और वहां रखे दूसरे सामान में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जाता है कि रेड्डी ने पिछले साल विजयवाड़ा के गंगावरम एयरपोर्ट भी हंगामा और तोड़फोड़ की थी।
गौरतलब है कि मार्च में शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड ने एयर इंडिया के विमान में एक कर्मचारी के साथ मारपीट की थी। सांसद ने खुद बताया था कि उन्होंने चप्पल से कर्मचारी को पीटा है, जिसके बाद इस घटना को लेकर काफी बवाल हुआ था। सभी एयरलाइंस ने सांसद पर ट्रैवल बैन लगा दिया था।