फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bankruptcy ordinance approved by union cabinet on wednesday 22 november

15 दिसंबर से शुरू होगा शीत सत्र, कैबिनेट ने पास किया bankruptcy कानून सख्त बनाने का अध्यादेश

Wed, 22 Nov 2017 05:50 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 22 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
bankruptcy ordinance approved by union cabinet on wednesday 22 november
केंद्रीय कैबिनेट ने बैंकरप्सी कानून को सख्त करने के लिए अध्यादेश को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा दिवालिया कानून में भी बदलाव किया जाएगा। कैबिनेट ने इसके लिए अपनी मंजूरी देते हुए कहा कि यह दोनों अध्यादेश संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाएंगे। इस अध्यादेश के लागू होने पर दिवालिया कंपनियों के प्रमोटरों की मुश्किल बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


15 दिसंबर से होगा संसद का शीतकालीन सत्र
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू होगा। जेटली ने कहा कि गुजरात चुनाव के बाद ही संसद का सत्र हो, इसलिए इस तारीख को चुना गया है। इस सत्र में सरकार की कोशिश रहेगी कि इन अध्यादेश को पास करा लिया जाए। इस कानून के पास हो जाने से सबसे ज्यादा फायदा सरकारी बैंकों को होगा।
विज्ञापन

पीएसयू कंपनियों के लिए वेतन नीति का ऐलान
वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि सेंट्रल पब्लिक सेंटर एंटरप्राइजेज में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वेतन नीति पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। 
   

बढ़ेगी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों की सैलरी

bankruptcy ordinance approved by union cabinet on wednesday 22 november
कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों की सैलरी को बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। 
  बेवकूफ बना रहे हैं हार्दिक और कांग्रेस
अरुण जेटली ने गुजरात चुनाव से पहले पाटीदार समुदाय नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेस के बीच हुए 50 फीसदी आरक्षण देने की बात पर कहा कि दोनों पार्टियां लोगों को बेवकूफ बना रही हैं। जेटली ने कहा कि देश के कानून में केवल 50 फीसदी आरक्षण सभी जातियों को शामिल करके बनाया गया है। इसमें कोई कैसे फेरबदल कर सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed