{"_id":"581bc4b04f1c1bd63543687d","slug":"bank-loan-officers-by-15-million-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारियों ने किया 1.5 करोड़ का लोन घोटाला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बैंक अधिकारियों ने किया 1.5 करोड़ का लोन घोटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 04 Nov 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
बैंक घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागारोल क्षेत्र की एक बैंक शाखा में 150 ग्रामीणों के साथ 1.5 करोड़ का फ्रॉड किया है। आरोप है कि बैंक के मैनेजर और लिपिक ने इनके नाम पर लोन लेकर पैसा हड़प लिया। इन्हें जानकारी तब हुई जब बैंक से कर्ज चुकाने के नोटिस मिले। यह कर्ज एक फर्जी फर्म के कागजात पर लिया गया है। पीड़ित लोगों ने एसएसपी आफिस में शिकायत की है। मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
कागारोल के इकराम नगर के रतन सिंह ने बताया कि पीड़ित में आस पास के नौ गांवों के लोग शामिल हैं। सभी के साथ एक ही तरह से धोखाधड़ी की गई है। ये लोग लोन के लिए चक्कर काट रहे थे। इनसे आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर कह दिया गया कि लोन पास कराने के लिए ऊपर भेजा है। इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। मैनेजर और लिपिक कहते रहे कि जल्द ही कुछ और कागजात मंगवाएंगे।
विज्ञापन
इस बीच मैनेजर का ट्रांसफर हो गया। उधर लोन के लिए आवेदन करने वाले सभी लोगों के पास कर्ज चुकाने के नोटिस पहुंचे। कुल रकम 1.5 करोड़ है। किसी के नाम दो लाख का लोन है तो किसी के एक लाख का। रतन सिंह ने बताया कि उसके नाम जो लोन है, वह राधेश्याम एंटरप्राइजेज के नाम से है जबकि यह फर्म न तो रजिस्टर्ड है और न ही इसके नाम से टिन नंबर जारी है।
विज्ञापन
राजकुमार, रवि, जयकिशन, राजीव, हरीश समेत कई ने एसएसपी से शिकायत की है। इन लोगों का कहना था कि किसी को भी लोन के नाम पर कोई पैसा नहीं मिला है। बैंक का लिपिक पहले कह रहा था कि गलती से नाम चढ़ गए हैं , रिकार्ड ठीक करा लिया जाएगा। लेकिन अब धमकी दे रहा है कि जो करा जाए, कर लो। पीड़ितों ने एसएसपी ऑफिस में लिखित शिकायत दी है। इस पर क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई है।