फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bank loan fraud: Enforcement Directorate conducts raids in Bengaluru

ED: ऑप्टो सर्किट्स इंडिया लिमिटेड के पांच ठिकानों पर ईडी का छापा; 883 करोड़ की ऋण राशि में हेरफेर का आरोप

Tue, 17 Oct 2023 10:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 17 Oct 2023 10:57 PM IST
सार

मनी-लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर से संबंधित है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ऑप्टो सर्किट्स इंडिया लिमिटेड और उसके प्रमोटरों और निदेशकों ने आठ बैंकों के कंसोर्टियम से  मिली 883.03 करोड़ रुपये की ऋण राशि का दुरुपयोग और हेराफेरी की।

विज्ञापन
Bank loan fraud: Enforcement Directorate conducts raids in Bengaluru
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक-ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मंगलवार को बेंगलुरु में कई स्थानों पर छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस कार्रवाई को लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि ऑप्टो सर्किट्स इंडिया लिमिटेड के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान ऑप्टो सर्किट्स इंडिया लिमिटेड के पांच ठिकानों पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान चल और अचल संपत्तियों के अधिग्रहण, विदेशों में स्थित सहायक कंपनियों को धन के लेन-देन के रिकॉर्ड और विदेशी मुद्रा वित्तीय उपकरणों से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। 
विज्ञापन


बता दें कि मनी-लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर से संबंधित है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ऑप्टो सर्किट्स इंडिया लिमिटेड और उसके प्रमोटरों और निदेशकों ने आठ बैंकों के कंसोर्टियम से  मिली 883.03 करोड़ रुपये की ऋण राशि का दुरुपयोग और हेराफेरी की। ईडी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट साफ और अच्छी दिखाकर और वित्तीय विवरणों में जालसाजी करके ये ऋण लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed