{"_id":"64156db8b2506a528d0914fc","slug":"bangladeshi-militant-nabbed-in-mizoram-by-assam-rifles-news-and-updates-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम में घुस रहे बांग्लादेशी आतंकी!: असम राइफल्स ने एक हफ्ते में दो को किया गिरफ्तार, पहचान बदल कर रह रहे थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम में घुस रहे बांग्लादेशी आतंकी!: असम राइफल्स ने एक हफ्ते में दो को किया गिरफ्तार, पहचान बदल कर रह रहे थे
Sat, 18 Mar 2023 01:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:22 PM IST
सार
बयान में कहा गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को घर पर छापा मारा और आतंकवादी को पकड़कर राज्य पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
विस्तार
बांग्लादेश के विद्रोही संगठन कुकी-चिन नेशनल आर्मी (केसीएनए) से जुड़े एक 29 साल आतंकवादी को असम राइफल्स ने मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में गिरफ्तार कर लिया है। अर्धसैनिक बल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकवादी की पहचान कर ली गई है। उसका नाम फलियांसांग बावम है और वह कुछ समय से बुंगतलांग गांव स्थित एक घर में कथित तौर पर रह रहा था।
बयान में कहा गया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार को घर पर छापा मारा और आतंकवादी को पकड़कर राज्य पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले, 10 मार्च को असम राइफल्स ने उसी जिले के हुमुन्नम गांव में केसीएनए के एक और आतंकवादी को पकड़ा था।
केसीएनए के खिलाफ बांग्लादेशी सेना की कार्रवाई से बचकर, पड़ोसी देश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स (सीएचटी) से 500 से ज्यादा लोगों ने लॉन्गतलाई जिले में शरण ली है। कुकी-चिन शरणार्थियों के पहले जत्थे ने पिछले साल फरवरी में इस पूर्वोत्तर राज्य में एंट्री ली थी।