फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh unrest: ICG has enhanced its patrolling-surveillance along the imbl

ICG: बांग्लादेश में अस्थिरता को लेकर भारतीय तटरक्षक बल सतर्क, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी

Mon, 12 Aug 2024 03:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 12 Aug 2024 03:46 PM IST
सार

बांग्लादेश में जुलाई महीने से जारी हिंसा के बाद राजनीतिक अस्थिरता ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हालांकि अभी बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के कार्यवाहक के तौर पर नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस सत्ता संभाल रहे हैं। इसके बावजूद भी देश में अभी भी अशांति बनी हुई है।

विज्ञापन
Bangladesh unrest: ICG has enhanced its patrolling-surveillance along the imbl
बांग्लादेश में अस्थिरता को लेकर भारतीय तटरक्षक बल सतर्क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश में व्याप्त अशांति के बीच अल्पसंख्यकों पर हिंसा भी जारी है। देश की अंतरिम सरकार के कार्यवाहक मोहम्मद यूनुस की अपील के बाद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। इन सबके बीच भारत-बांग्लादेश सीमा पर कई जगहों पर लोग जमा हुए और शरण की गुहार के साथ अवैध घुसपैठ की कोशिश भी कर रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय तटरक्षक बल ने भी अपनी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए बढ़ाई गई सुरक्षा
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिदेशक (संचालन और तटीय सुरक्षा) अनुपम राय ने कहा, बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर अपनी गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई और अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए हमने सुरक्षा बढ़ा दी है, दो से तीन जहाज तैनात किए हैं। इस कड़ी में सुंदरबन क्रीक क्षेत्रों में हमारे एयर कुशन जहाजों और इंटरसेप्टर नौकाओं की तरफ गश्त की जा रही है। 
विज्ञापन


'भारत के करीबी तटों पर 24*7 निगरानी'
उन्होंने कहा कि हमारे पास हल्दिया, पारादीप और गोपालपुर में तटीय निगरानी रडार हैं। ये रडार स्टेशन किसी भी अवैध गतिविधि के लिए भारत के करीबी तटों पर 24*7 निगरानी कर रहे हैं। अब तक कोई अवैध गतिविधि नहीं देखी गई है, लेकिन हमने अपने जहाजों को विशेष रूप से सभी मछली पकड़ने वाली नौकाओं या किसी भी जहाज पर रोकने के लिए कहा है जो भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब हैं या क्रीक क्षेत्रों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिम सरकार ने की प्रदर्शनकारियों से अपील
इधर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने प्रदर्शनकारियों से 19 अगस्त तक सभी अवैध और अनधिकृत हथियारों को सरेंडर करने की अपील की। अंतरिम सरकार के गृह मंत्रालय के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एम सखावत हुसैन ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो अपने हथियार पास के पुलिस स्टेशन में जमा नहीं करेंगे, प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed