{"_id":"64c24221509da61f030657a5","slug":"bangladesh-minister-hasan-mahmud-said-foreign-powers-try-pressurize-on-human-rights-issue-praise-india-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kolkata: 'भारत पर दबाव नहीं बना सकतीं विदेशी ताकतें', बांग्लादेश के मंत्री का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kolkata: 'भारत पर दबाव नहीं बना सकतीं विदेशी ताकतें', बांग्लादेश के मंत्री का बड़ा बयान
Thu, 27 Jul 2023 03:38 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 27 Jul 2023 03:38 PM IST
सार
हसन महमूद ने कहा कि विदेशी ताकतें जो बांग्लादेश में मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठा रही हैं, वह हमारे देश पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रही हैं। अमेरिका में भी नस्लीय हमले होते हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसन महमूद ने कहा है कि मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा बनाकर विदेशी ताकतें, उनके देश पर दबाव बनाने की कोशिश करती हैं। बांग्लादेश के मंत्री ने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। बांग्लादेशी मंत्री ने कहा कि इन विदेशी ताकतों में भारत पर दबाव बनाने की ताकत नहीं है। महमूद ने कहा कि बांग्लादेश में अगले साल जनवरी में होने वाले आम चुनाव संविधान के तय नियमों के अनुसार ही होंगे।
मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप गलत
कोलकाता प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए हसन महमूद ने कहा कि हमारे देश पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप सही नहीं हैं। बांग्लादेश में मानवाधिकार के हालात, उन देशों से बेहतर हैं, जो हम पर आरोप लगा रहे हैं। हसन महमूद ने कहा कि विदेशी ताकतें जो बांग्लादेश में मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठा रही हैं, वह हमारे देश पर दबाव बनाने के लिए ऐसा कर रही हैं। अमेरिका में भी नस्लीय हमले होते हैं।
भारत को बताया मजबूत राष्ट्र
हसन महमूद ने कहा कि अगर भारत में कोई मुद्दा बनता है तो इन विदेशी ताकतों में क्या सवाल उठाने की हिम्मत है? इसका जवाब है नहीं क्योंकि यह एक संप्रभु राष्ट्र का आंतरिक मामला है, लेकिन ये विदेशी ताकतें बांग्लादेश पर दबाव बनाने की कोशिश करती हैं क्योंकि बांग्लादेश भू-राजनीतिक स्तर पर बेहद अहम है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में बढ़ते चीनी निवेश पर कही ये बात
बांग्लादेश की चीन से नजदीकी के सवाल पर हसन महमूद ने कहा कि 'हाल के सालों में बांग्लादेश में चीन के निवेश में कमी आई है। महमूद ने माना कि कुछ कॉन्ट्रैक्ट चीनी कंपनियों को मिले हैं क्योंकि उनकी नीलामी की दर बेहद कम है।'