फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh-bound Air Arabia flight lands in Nagpur after passenger takes ill Latest News Update

Air Arabia: विमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत; नागपुर डायवर्ट की गई एयर अरेबिया की यूएई-बांग्लादेश की फ्लाइट

Wed, 02 Aug 2023 10:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 10:20 PM IST
सार

यात्री को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के उप महाप्रबंधक (संचार) ऐजाज शमी ने बुलेटिन जारी कर बताया कि मरीज एक बांग्लादेशी नागरिक है। उसे विमान में दो बार खून की उल्टी हुई थी।

विज्ञापन
Bangladesh-bound Air Arabia flight lands in Nagpur after passenger takes ill Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

एयर अरेबिया के विमान में एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बांग्लादेश जा रहे एयर अरेबिया के विमान को बुधवार सुबह महाराष्ट्र के नागपुर हवाईअड्डे पर लैंड करना पड़ा। एक वरिष्ठ हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से बांग्लादेश के चटगांव की ओर जाने वाली उड़ान (जी9526) को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान सुबह 5.40 बजे उतरा और बीमार यात्री को तुरंत हवाई अड्डे पर चिकित्सा कर्मचारियों को सौंपा गया। बाद में उन्हें शहर के एक अस्पताल में  भर्ती कराया गया। इसके बाद विमान सुबह 7.15 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन


यात्री को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के उप महाप्रबंधक (संचार) ऐजाज शमी ने बुलेटिन जारी कर बताया कि मरीज एक बांग्लादेशी नागरिक है। उसे विमान में दो बार खून की उल्टी हुई थी। 60 वर्षीय यात्री को हवाई अड्डे पर ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने देखा और प्रारंभिक जांच के बाद अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भी मरीज को उल्टी की शिकायत की गई। मरीज को वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में एमआईसीयू (मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। एयर अरेबिया के कर्मचारियों ने बांग्लादेश में मरीज के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है और उनके जल्द ही नागपुर पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed