फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore Six SDPI supporters arrestein connection with attack on BJP-RSS supporters

कर्नाटक में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एसडीपीआई के छह संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 12:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 17 Jan 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Bangalore Six SDPI supporters arrestein connection with attack on BJP-RSS supporters
छह एसडीपीआई समर्थक गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

कर्नाटक पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में 22 दिसंबर को निकली रैली में शामिल आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की साजिश का आरोप है।  

विज्ञापन


बंगलूरू पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने शुक्रवार को बताया, गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान इरफान, सैयद अकबर, सैयद सिद्दीकी, अकबर बाशा, सनाउल्ला और सादिक अमीन उर्फ ‘साउंड अमीन’ के रूप में हुई है। सभी शहर के केजी हल्ली के रहने वाले हैं। पिछले महीने सीएए के समर्थन में हुई रैली को भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, चक्रवर्ती सुलीबेले समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया था। 
विज्ञापन


राव के अनुसार, एसडीपीआई के संदिग्ध चोरी की तीन बाइस से रैली स्थल पहुंचे थे। ये लोग रैली में मौजूद लोगों के बीच घुसकर हमला करना चाहते थे लेकिन पुलिस बंदोबस्त के चलते ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद ये लोग भीड़ पर पथराव कर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न करना चाहते थे ताकि भगदड़ के दौरान आसानी से हत्या कर सकें। हालांकि इनके पत्थर अपना निशाना चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकाओं से मिलते थे 10 हजार रुपये महीना 

राव ने बताया कि इसके बाद इन लोगों ने आरएसएस कार्यकर्ता वरुण को मारने की साजिश रची। वरुण रैली में शामिल लोगों की देखभाल कर रहे थे। रैली के बाद घर लौटते समय आरोपियों ने वरुण पर हमला किया, लेकिन सही समय पर इलाज होने से उनकी जान बच गई। कमिश्नर ने बताया कि इन सभी को अपने आकाओं से एजेंडा पूरा करने के लिए हर महीने 10,000 रुपये मिलते थे। अब इस मामले की जांच एंटी टेरर स्क्वॉयड को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed