फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban on making videos and taking photographs at railway stations, know why railways took this decision?

Railways: अब रेलवे स्टेशन पर वीडियो बनाना,फोटो खींचना पड़ सकता है भारी! जाने क्यों रेलवे ने लिया ये फैसला?

Sat, 31 May 2025 04:41 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 31 May 2025 04:41 PM IST
सार

पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि स्टेशनों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। कुछ दिनों पहले हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Ban on making videos and taking photographs at railway stations, know why railways took this decision?
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepic

विस्तार

भारतीय रेलवे ने अब रेलवे स्टेशनों, ट्रेन और रेलवे की संपत्तियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी बनाने को लेकर नया फैसला लिया है। पूर्वी रेलवे ने यह महत्वपूर्ण कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। उन्होंने सभी ब्लॉगर और यूट्यूबर से रेलवे स्टेशनों की फोटो और वीडियो बनाने से मना किया है। रेलवे का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए कृपया स्टेशनों की ना तो फोटो खींचे और ना ही इनके वीडियो बनाएं। रेलवे ने यह फैसला एक यूट्यूबर की गिरफ्तारी के बाद लिया है। उस यूट्यूबर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को जानकारी देने का आरोप है।

विज्ञापन


पूर्वी रेलवे के अधिकारियों ने कहा है कि स्टेशनों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। कुछ दिनों पहले हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी दी थी। इस घटना के बाद रेलवे और सतर्क हो गया है। पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीप्तिमय दत्ता ने कहा कि सुरक्षा उपाय पहले से ही लागू है, जिसके तहत संबंधित प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना स्टेशनों या किसी भी रेलवे संपत्ति पर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि,रेलवे स्टेशनों पर व्यावसायिक वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध है, अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो उसे पहले सभी संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेनी होती है। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए निर्धारित मानदंड और रेल मैनुअल हैं जिनका पालन करना होता है।अब सभी स्टेशनों पर और निगरानी बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी महत्वपूर्ण स्टेशनों की विस्तृत फोटो ना खींच पाए। कुछ ब्लॉगर और यूट्यूबर रेलवे स्टेशनों की वीडियो बनाने लगते हैं, जो चिंता का विषय है। हम लोग देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हालांकि मीडिया या फिर न्यूज चैनलों को किसी कार्यक्रम की कवरेज करनी है तो इसके लिए विशेष तौर पर परमीशन मिल सकती है। यह नियम सिर्फ आम जनता के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मैनुअल के अनुसार, भारतीय नागरिकों को फोटो या वीडियो फोटोग्राफी की अनुमति संबंधित रेलवे/यूनिट के मुख्य जनसंपर्क अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। वहीं, विदेशी नागरिकों को इसके लिए अनुमति जनसंपर्क निदेशालय, रेलवे बोर्ड द्वारा दी जाएगी। हालांकि, यदि इन फोटो और वीडियो को कमर्शियल या बिजनेस के लिए प्रयोग करना है तो संबंधित रेलवे/यूनिट द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और निर्धारित लाइसेंस शुल्क लेने के बाद अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed