फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ballia Shooting News: Jp Nadda Spoke With Up Bjp Chief Swatantra Express His Displeasure Over Surendra Singh Statement

Ballia Firing: भाजपा विधायक के बयान पर भाजपा सख्त, प्रदेश अध्यक्ष को नड्डा ने किया फोन

Mon, 19 Oct 2020 05:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 19 Oct 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Ballia Shooting News: Jp Nadda Spoke With Up Bjp Chief Swatantra Express His Displeasure Over Surendra Singh Statement
बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

Ballia Goli Kand: बलिया कांड पर बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के बयान से भाजपा आलाकमान नाराज है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात की। इसमें उन्होंने बलिया की घटना को लेकर दिए भाजपा विधायक के बयान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यूपी अध्यक्ष से कहा कि वे विधायक सिंह को बता दें कि घटना की जांच से दूर रहें। वरना पार्टी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। यह जानकारी सूत्रों के द्वारा दी गई है।

विज्ञापन

 

इससे पहले रविवार की शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह का समर्थन करने की वजह से विधायक सुरेंद्र नाथ को लखनऊ तलब किया था। जहां सफाई में विधायक ने कहा था कि उनपर घटना के आरोपियों को बचाने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। मुलाकात के बाद सुरेंद्र सिंह ने बताया था कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के सामने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बलिया हत्याकांड: स्वतंत्र देव सिंह और विधायक सुरेंद्र सिंह की हुई मुलाकात, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी


वहीं सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने विधायक की बयानबाजी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इससे पार्टी और सरकार की छवि खराब होती है। बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड के बाद आरोपी के समर्थन में दमदारी से खड़े भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह को प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर रविवार को लखनऊ पहुंचे थे।

अखिलेश यदि यादवों के साथ, तो मैं भी हूं क्षत्रियों के साथ
प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर लखनऊ रवाना होने से पहले बलिया में सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि इसमें संदेह नहीं कि मैं सभी के साथ खड़ा रहता हूं। लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव यादवों के साथ हैं तो मैं भी क्षत्रियों के साथ खड़ा हूं। इस बयान के संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed