फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balasore self-immolation case: Not a normal death we want judicial enquiry says BJD Lenin Mohanty

Balasore Self-Immolation: आत्मदाह केस में बीजद ने की न्यायिक जांच की मांग; राहुल ने की छात्रा के पिता से बात

Wed, 16 Jul 2025 08:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर (ओडिशा) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 16 Jul 2025 08:34 AM IST
सार

इससे पहले ओडिशा में दुष्कर्म पीडिता कॉलेज छात्रा की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। राहुल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह व्यवस्था जनित संगठित हत्या से कम नहीं है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रा की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। प्रधान ने राहुल गांधी पर संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Balasore self-immolation case: Not a normal death we want judicial enquiry says BJD Lenin Mohanty
ओडिशा में छात्रा ने किया आत्महत्या (तस्वीर घटना के दिन की है) - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा में बालासोर के एक कॉलेज में 20 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद बीजू जनता दल प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने इस घटना की न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने दावा किया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है। एएनआई से बात करते हुए मोहंती ने दावा किया कि अधिकारी छात्रा की शिकायत को नजरअंदाज करते रहे, जिसके बाद उसके पास आत्मदाह करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को ओडिशा के बालासोर जिले में खुद को आग लगाने के बाद जान देने वाली कॉलेज छात्रा के पिता से फोन पर बात की और उन्हें न्याय की लड़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'ओडिशा के बालासोर में न्याय की लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाली बहादुर बेटी के पिता से बात की। उनकी आवाज में मैंने उनकी बेटी के दर्द, सपनों और संघर्ष को महसूस किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस और मैं हर कदम पर उनके साथ हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'जो हुआ वह न केवल अमानवीय और शर्मनाक है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक घाव है। हम हर संभव तरीके से यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले।'
विज्ञापन


लोकसभा भवन का घेराव
बीजद प्रवक्ता ने कहा, 'हम दुखी हैं। कल हम राज्यस्तरीय विरोध के तहत लोकसभा भवन का घेराव करेंगे। बालासोर में हमने बंद का आह्वान किया है। वह पीड़ित थीं, क्योंकि उसने बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ़ने की कोशिश की थी। वह पीड़ित थीं, क्योंकि उनके अपने विभागाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। जब उसने प्रिंसिपल को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने इसे हल्के में लिया। जब मामला आंतरिक समिति के सामने आया, तो उसी दिन आंतरिक समिति का गठन किया गया। वे दो हफ्ते तक इस पर विचार करती रहीं और बाद में जब उसने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ट्वीट किया, तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर उसने एक कठोर कदम उठाया और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'यह पहला मामला नहीं है'
उन्होंने आगे कहा कि कई संदेह पैदा हुए हैं। मोहंती ने कहा, 'हमारे नेताओं को उनसे मिलने नहीं दिया गया। संस्थागत विफलता के कारण उनकी जान चली गई। अग्निशमन यंत्र वहां नहीं है। उस समय दो सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। यह कोई सामान्य मौत नहीं है और हम न्यायिक जांच चाहते हैं। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। वे विफल रहे हैं। यह पहला मामला नहीं है।'

एक साल में दुष्कर्म के 3054 से ज्यादा मामले
उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक साल में दुष्कर्म के 3054 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बीजद नेता ने कहा, 'कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। 10 दिन पहले गोपालपुर में एक सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और उससे 10 दिन पहले उसी जगह पर एक और सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। क्योंझर में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था।' बीजद ने पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे और घटना की न्यायिक जांच की भी मांग की है।

17 जुलाई को 'ओडिशा बंद' का आह्वान
इस बीच, कांग्रेस समेत आठ विपक्षी राजनीतिक दलों ने मंगलवार को बालासोर की 20 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में एकजुट होकर 17 जुलाई को 'ओडिशा बंद' का आह्वान किया और राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और न्यायिक जांच की मांग की। सीपीआई (एम) नेता सुरेश पाणिग्रही ने एएनआई को बताया, 'संयुक्त विपक्ष ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद रखने का संकल्प लिया है।'

कॉलेज छात्रा की मौत पर सियासी संग्राम
इससे पहले ओडिशा में दुष्कर्म पीडिता कॉलेज छात्रा की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। राहुल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि यह व्यवस्था जनित संगठित हत्या से कम नहीं है। कॉलेज छात्रा के उत्पीड़न और मौत के विरोध कांग्रेस के नेतृत्व में आठ विपक्षी दलों ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान किया है। राहुल ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को छात्रा की रक्षा करनी थी, वे ही उसे तोड़ते रहे। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, बहादुर छात्रा ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन न्याय दिलाने के बजाय, उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया और बार-बार अपमानित किया गया।

Image

प्रधान बोले-छात्रा की मौत पर राजनीति कर रहे राहुल
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रा की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। प्रधान ने राहुल गांधी पर संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा यह राहल गांधी की क्षुद्र मानसिकता को दिखाता है।


क्या है मामला?
20 वर्षीय छात्रा को बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के विभागाध्यक्ष (एचओडी) द्वारा कथित तौर पर लंबे समय तक यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। औपचारिक शिकायत दर्ज कराने और कॉलेज के प्रिंसिपल से मदद मांगने के बावजूद उसकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर उसने पिछले शनिवार को परिसर में खुद को आग के हवाले कर दिया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। मामले में फकीर मोहन कॉलेज की विभागाध्यक्ष समीरा कुमार साहू और प्रिंसिपल दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed