फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babri Masjid : SC likely to examine whether to revive conspiracy charges against LK Advani

बाबरी विध्वंस केस: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, कल होगा आडवाणी, जोशी और उमा पर फैसला

Wed, 22 Mar 2017 11:47 AM IST
amamrujala.com-Written By: अजय कुमार सिंह
amamrujala.com-Written By: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 22 Mar 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Babri Masjid : SC likely to examine whether to revive conspiracy charges against LK Advani
फाइल फोटो
बाबरी केस में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित 12 लोगों के खिलाफ आज होने वाली सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई कल होगी। इन नेताओं पर आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा चल सकता है, क्योंकि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि टेक्नीकल ग्राउंड पर इन लोगों को राहत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने सीबीआई से पूछा है कि इन लोगों के ऊपर से जब हाईकोर्ट ने आपराधिक साजिश रचने की धारा हटाई थी तो पूरक आरोपपत्र दाखिल क्यों नहीं किया।
विज्ञापन

 


कोर्ट ने कहा था कि सिर्फ तकनीकी आधार पर किसी को राहत नहीं दी जा सकती है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा था कि मामले की सुनवाई दो अलग-अलग अदालतों में चलाने के बजाए एक ही जगह क्यों न की जाए। कोर्ट ने कहा कि रायबरेली में चल रही सुनवाई को लखनऊ ट्रांसफर क्यों न कर दिया जाए क्योंकि इससे जुड़ा का एक मामला पहले ही वहां पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विशेष अदालत के फैसले की पुष्टि करते हुए आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) हटा दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed