फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   babri demolition riots accused arrest karnataka case bjp ct ravi hold protest in police station congress reply

Karnataka: बाबरी विध्वंस मामले में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर छिड़ी रार, धरने पर बैठे पूर्व मंत्री

Thu, 04 Jan 2024 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 04 Jan 2024 03:25 PM IST
सार

कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता सीटी रवि गुरुवार को चिकमगलूर में टाउन पुलिस स्टेशन के सामने धरने पर बैठ गए। वह हुबली में गिरफ्तार किए गए हिंदू कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
babri demolition riots accused arrest karnataka case bjp ct ravi hold protest in police station congress reply
कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता सीटी रवि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबरी विध्वंस की घटना के बाद कर्नाटक में भड़के दंगों के मामले में कर्नाटक पुलिस ने हाल ही में एक हिंदू कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया था। भाजपा इस मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है और जिस तरह से भाजपा इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है, उससे लग रहा है कि यह मामला कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। भाजपा इसे लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री सीटी रवि भी हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री
कर्नाटक के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता सीटी रवि गुरुवार को चिकमगलूर में टाउन पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठ गए। वह हुबली में गिरफ्तार किए गए हिंदू कार्यकर्ता को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। धरने प्रदर्शन के दौरान सीटी रवि राम भजन गाते नजर आए। भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं कांग्रेस भी इस मामले में झुकने के लिए तैयार नहीं दिख रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस भवन में गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नेता राज्य सरकार के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं। 
विज्ञापन

 

क्या है विवाद की वजह
दरअसल यह विवाद साल 1992 में बाबरी विध्वंस के बाद हुबली में भड़के सांप्रदायिक दंगों से जुड़ा है। आरोप है कि हुबली के श्रीकांत पुजारी समेत कई अन्य लोगों ने दंगे के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति की दुकान में आगजनी की थी। हाल ही में कर्नाटक पुलिस ने उस मामले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को होने जा रहा है। ऐसे वक्त पर हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तार ने भाजपा को नाराज कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने बदले की राजनीति के तहत हिंदू कार्यकर्ता को अब इतने सालों बाद गिरफ्तार किया है।


'मैं भी कारसेवक...', राम जन्मभूमि आंदोलन मामले में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भाजपा का अभियान
कर्नाटक में 31 साल पुराने में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा ने इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को भाजपा ने 'मैं भी कारसेवक, मुझे भी गिरफ्तार करो' नाम से एक अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का नेतृत्व बेंगलूरू में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री वी सुनील कुमार कर रहे हैं। भाजपा विधायक ने बेंगलूरू के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में धरना प्रदर्शन किया और इस दौरान 'जय श्री राम' के नारे लगाए। वहीं वरिष्ठ नेताओं केएस ईश्वरप्पा ने शिवमोगा और सीटी रवि ने चिकमगलुरू में अभियान का नेतृत्व किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed