फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddiqui Murder Case Mastermind search in Haryana Weapons Rajasthan Lawrence Bishnoi Gang Mumbai Police

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड की हरियाणा में खोज, राजस्थान से भी जुड़े तार

Tue, 05 Nov 2024 12:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 05 Nov 2024 12:15 PM IST
सार

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पुणे मे रुपेश मोहो के घर से एक और पिस्तौल बरामद की है। यह हत्या के मामले में बरामद हुआ पांचवां हथियार है।

विज्ञापन
Baba Siddiqui Murder Case Mastermind search in Haryana Weapons Rajasthan Lawrence Bishnoi Gang Mumbai Police
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसी सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें महाराष्ट्र के बाहर हरियाणा और राजस्थान में जांच कर रही हैं। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल पांच टीमें महाराष्ट्र के बाहर हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए हथियार राजस्थान से आए थे। इसलिए कुछ टीमों को वहां भेजा गया है। वहीं, हरियाणा में कुछ टीमों को बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड की खोज में लगाया गया है। 
विज्ञापन


पुणे में भी आरोपियों के घर पर छापेमारी
इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने पुणे मे रुपेश मोहो के घर से एक और पिस्तौल बरामद की है। यह हत्या के मामले में बरामद हुआ पांचवां हथियार है। क्राइम ब्रांच मामले में एक और हथियार और तीन कारतूस खोज रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा से कैसे जुड़े बाबा सिद्दीकी की हत्या के तार
इससे पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा से नाता रखने वाले करनैल सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कैथल की जेल में सजा काट चुके जीशान अख्तर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कैथल से एक और आरोपी- अमित उर्फ नाथी को गिरफ्तार किया गया था। इस युवक पर जीशान अख्तर को शरण देने के आरोप हैं।


ऐसे हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
बाबा सिद्दीकी की हत्या तब की गई जब वह शनिवार शाम को अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय से बाहर निकले थे। जहां उन्होंने रवाना होने से पहले दशहरे के मौके पर पटाखे फोड़े। उसी समय हमलावरों ने निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान बाबा सिद्दीकी के पेट में दो और सीने में एक गोली लगी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed