फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   B R brambedkar vandalised by miscreants in Amroha UP

अमरोहा: अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के बाद गांव में तनाव, पुलिस मौजूद

Sat, 13 Oct 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Updated Sat, 13 Oct 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
B R brambedkar vandalised by miscreants in Amroha UP
br ambedkar
एक बार फिर असामाजिक तत्वों द्वारा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया है। इस बार मामला यूपी में अमरोहा जिले के देहरा चक गांव का है। जहां शुक्रवार की रात में कुछ शरारती तत्वों ने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। गांव में बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन


गांव में माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मूर्ति को सील कर दिया है और किसी को भी उसके नजदीक नहीं जाने दिया जा रहा है। शनिवार को बसपा नेता गांव में हुई इस घटना का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने गांववासियों से पूरे मामले की जानकारी ली। मूर्ति किसने तोड़ी है फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है।  
विज्ञापन

गांव में चला बैठकों का दौर

B R brambedkar vandalised by miscreants in Amroha UP
बैठक
गांव वालों का कहना है कि आरोपियों का जल्द पता लगाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। बसपा नेताओं ने गांव के लोगों के साथ मिलकर बैठक की। इस दौरान बसपा जिला अध्यक्ष रामऔतार सिंह, धनौरा विधानसभा प्रभारी डॉ. संजीव लाल, धनौरा विधानसभा अध्यक्ष गंगा सहाय, लखपत सिंह, वीर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, हेम सिंह आर्य, शेर सिंह बोद्ध व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed