फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayushman Bhava campaign Union Health Ministry data health cards Ayushman Arogya Mandir Melas

Ayushman Bharat: आयुष्मान भव अभियान के तहत 13.8 लाख हेल्थ मेले का आयोजन, 11 करोड़ लोगों ने लिया हिस्सा

Fri, 29 Dec 2023 01:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

आयुष्मान भव अभियान के तहत 28 दिसंबर तक 13.8 लाख हेल्थ मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 11 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Ayushman Bhava campaign Union Health Ministry data health cards Ayushman Arogya Mandir Melas
Mansukh Mandaviya - फोटो : Social Media

विस्तार

आयुष्मान भव अभियान के दौरान 4.4 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रत्येक परिवार को हर साल पांच लाख रुपये के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 28 दिसंबर तक के आंकड़ों के अनुसार इस अभियान के जरिए पांच करोड़ से भी ज्यादा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अकाउंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन


13.8 लाख मेलों का आयोजन 
मौजूदा समय में चल रहे आयुष्मान भव अभियान के तहत 28 दिसंबर तक 13.8 लाख हेल्थ मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 11 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया। इन मेलों में  9,21,783 योग, 1.02 से अधिक टेली परामर्श शामिल थे। इसके अलावा 6.4 करोड़ लोगों को मुफ्त में दवाएं और 5.1 करोड़ लोगों का मुफ्त में इलाज किया गया है। वहीं 74,04,356 लोगों को आयुष सेवाएं और 10,99,63,891 को जीवनशैली के लिए परामर्श दिया गया। 
विज्ञापन


कुल 45,43,705 गर्भवती नहिलाओं ने भी पंजीकरण किया है। उनके अलावा 29 लाख माताओं और 49 लाख बच्चों को इससे लाभ मिल चुका है। 18.9 करोड़ लोगों के लिए टीबी, हाइपरटेंशन, डायबेटीस, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और कैटेरेक्ट के लिए स्क्रीनिंग का भी आयोजन किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेलों में 1,54,41,950 लोगों ने पंजीकरण किया। 28 दिसंबर तक 38,309 बड़ी सर्जरी और 1,30,760 छोटी सर्जरी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed