फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayushman Bharat ensures medical treatment to patients from all over country says PM Narendra Modi

अब गरीबों को इलाज के लिए गिरवी नहीं रखने पड़ते जमीन और गहने : पीएम मोदी

Tue, 01 Oct 2019 09:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 01 Oct 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat ensures medical treatment to patients from all over country says PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत का मंगलवार को एक साल पूरा हो गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि योजना को पूर्णत: सुरक्षित बनाने के लिए जरूरी सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब गरीबों को अपनी जमीन या गहने गिरवी नहीं रखने पड़ते।

विज्ञापन


योजना की पहली वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, आयुष्मान भारत 'नए भारत' द्वारा लिया गया क्रांतिकारी कदम है और यह दुनिया के लिए उदाहरण है। 46 लाख लोगों को बीमारी के अंधेरे से बाहर निकालना इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, एक साल में किसी की जमीन, घर, गहने या अन्य सामान बिकने से बचा है तो यह आयुष्मान भारत की बहुत बड़ी सफलता है। इसके बलबूते ही 'पीएम जय योजना' सही मायने में 'गरीबों की जय' बन गई है। पीएम मोदी ने कहा, एक अनुमान के मुताबिक अगले पांच से सात वर्षों में इस योजना से 11 लाख नौकरियां सृजित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने किया मोबाइल एप लॉन्च
दो दिवसीय आरोग्य मंथन के अंतिम दिन पीएम ने आयुष्मान भारत मोबाइल एप लॉन्च किया। इसकी मदद से लाभार्थी का पता चल सकेगा। साथ ही नजदीकी अस्पताल, शिकायत और संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा जा सकेगा। उन्होंने इस मौके पर आयुष्मान भारत 'ग्रैंड चैंलेज' अभियान भी शुरू किया। इसके तहत उन्होंने 15 नवंबर तक देशभर के युवा इंजीनियरों से योजना पर विचार आमंत्रित किए हैं। पीएम मोदी ने चुनिंदा लाभार्थियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां भी लीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed