फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayush Ministry to aware children about properties of medicinal plants in Azadi Ka Amrit Mahotsav

आयुष मंत्रालय की पहल: आजादी के अमृत महोत्सव में बच्चों को बताएगा औषधीय पौधों के गुण

Sun, 29 Aug 2021 10:16 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Aug 2021 10:16 PM IST
सार

'आजादी का अमृत महोत्सव' भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है। जन-भागीदारी की भावना से आयोजित किए जा रहे इस महोत्सव को जन-उत्सव के रूप 75 सप्ताह तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 12 मार्च 2021 से हुई थी और यह अभियान 15 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
Ayush Ministry to aware children about properties of medicinal plants in Azadi Ka Amrit Mahotsav
आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव पर और अधिक बल देने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों की घोषणा की है। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सप्ताह भर (30 अगस्त से पांच सितंबर तक) चलने वाले इन कार्यक्रमों और अभियानों का लक्ष्य देश के कोने-कोने तक पहुंचना है। इसमें बच्चों से बुर्जुगों तक और किसानों से कॉरपोरेट तक सभी शामिल हैं। 

विज्ञापन


आयुष मंत्रालय के कार्यक्रमों में 31 अगस्त को किसानों के हित लिए 75,000 हेक्टेयर भूमि पर औषधीय पौधों की खेती और एक सितंबर को वाई-ब्रेक एप का शुभारंभ है, जिसमें कार्यालय जाने वालों के लिए पांच मिनट का योग प्रोटोकॉल शामिल है। दो सितंबर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयों का वितरण होगा, इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन


तीन सितंबर को 'आयुष आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत एक साल में 75 लाख परिवारों तक औषधीय पौधों को पहुंचाने का कार्यक्रम होगा। वहीं, चार सितंबर को स्कूल और कॉलेज के छात्रों को आयुष पद्धतियों को लेकर जागरूक किया जाएगा और आईईसी सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा पांच सितंबर को वाई-ब्रेक एप पर एक वेबिनार का आयोजन किया जाना भी शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि आयुष मंत्रालय ने देश की जनता को आयुष पद्धतियों का लाभ देने का प्रयास किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकारें भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगी और आयुष मंत्रालय के प्रयासों को सफल बनाने में सहयोग करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से देश ही नहीं बल्कि विश्व को भी स्वस्थ रहने का मंत्र दिया जा सकता है।

सोनोवाल ने कहा कि इसके लिए आयुष पद्धतियों को हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आयुष पद्धतियों के लाभों से जुड़ी जानकारियां लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।  केंद्रीय आयुष मंत्री ने कहा कि 75,000 हेक्टेयर भूमि में औषधीय पौधों की खेती की शुरुआत से दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और यह किसानों की आय का एक बड़ा स्रोत होगा।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के माध्यम से चलाया जाएगा, जिसमें सभी राज्य औषधीय पादप बोर्ड शामिल होंगे। इस अभियान से देश के किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वाई-ब्रेक एप्लीकेशन की लॉन्चिंग आयुष मंत्रालय के सबसे अहम कार्यक्रमों में से एक है, जिसे विज्ञान भवन से लॉन्च किया जाएगा। इस योग प्रोटोकॉल में आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल हैं। 

इस एप्लीकेशन के माध्यम से सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर योग, ध्यान के जरिए तनाव कम कर सकेंगे और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा पाएंगे। सोनोवाल ने कहा कि वाई-ब्रेक मोबाइल एप को एमडीएनआईवाई (मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान) ने विकसित किया है। इस एप की मदद से केवल पांच मिनट में कहीं भी योगासन और ध्यान किया जा सकता है।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के काल में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुष दवाइयों का वितरण किया जाएगा, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयुष मंत्रालय ने समय-समय पर कोविड-19 को लेकर गाइडलाइन और प्रोटोकॉल जारी किए हैं, अब आहार और जीवनशैली को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि 'आयुष आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत, किचन गार्डन में औषधीय पौधों को उगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इन पौधों के माध्यम से परिवार घर पर ही रहकर सामान्य रोगों का उपचार करने में सक्षम बनेंगे। इससे औषधीय पौधों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को स्वस्थ रहने में सहायता मिलेगी। 


सोनोवाल ने कहा कि देश के छात्रों को आयुष मंत्रालय के प्रयासों से अवगत कराया जाएगा। युवाओं को आयुष चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ने के लिए अभियान चलेगा, जिसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों व कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।इसके जरिए युवाओं को आयुष पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के लिए व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे और उन्हें आईईसी सामग्री भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed