अयोध्या विवाद: श्री श्री रविशंकर से मुस्लिम नेताओं ने की मुलाकात, आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट पर हुई चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ कोर्ट से इतर मामले को सुलझाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने अयोध्या मामले के संबंध में श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की है। बेंगलुरु में हुई मुलाकात में मुस्लिम समाज के 6 नेताओं और श्री श्री रविशंकर के बीच करीब 3-4 घंटे चर्चा हुई।
बैठक के बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल में गए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के नेता सलमान नदवी ने बताया कि राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को सुलझाने के लिए हमने श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम इस मामले को प्यार और सम्मान के साथ सुलझाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं जिसका संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचे। हमारी प्राथमिकता लोगों के दिल जोड़ने की है।
We held meeting so that all issues around the
— ANI (@ANI)
matter especially that of Ram Temple & Babri Masjid are discussed & we look for a solution which sends message across the nation.
Our priority is to join hearts of people: Salman Nadwi, AIMPLB on his meeting with Sri Sri Ravi Shankar
href="https://t.co/rScLLqjadj">pic.twitter.com/rScLLqjadj
href="https://twitter.com/ANI/status/961888547895697408?ref_src=twsrc%5Etfw">9 February 2018
सलमान नदवी ने कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह संवैधानिक होगा, कोर्ट का फैसला लोगों के दिलों के मनमुटाव को नहीं मिटाएगा। कोर्ट का आदेश किसी एक के पक्ष में आएगा, दूसरा पक्ष इससे नाराज हो जाएगा। हम चाहते हैं कि जब दोनों पक्ष फैसले के बाद कोर्ट के बाहर आएं तो उनके चेहरों पर खुशी हो।
When Court's
— ANI (@ANI)
verdict comes, it'll be constitutional move but Court doesn't join people's hearts. Decision is always in favor of one &
against the other. We want that when both parties come out of Court they must be happy: Salman Nadwi, AIMPLB on meeting with Sri Sri Ravi
Shankar pic.twitter.com/ZD1rJNCW6Q
href="https://twitter.com/ANI/status/961888551523831808?ref_src=twsrc%5Etfw">9 February 2018
वहीं रविशंकर के प्रवक्ता राकेश गौतम ने कहा कि बैठक में बेंगलुरु के कुछ संगठन भी शामिल हुए थे। कुल 16 संगठनों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि श्री श्री रविशंकर का उद्देश्य है कि इस मामले का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने बताया कि अगली बैठक अयोध्या में होगी। मार्च में शुरू होने वाली इस बैठक की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। बैठक में किन लोगों को बुलाया जाएगा इसकी लिस्ट तैयार की जा रही है।
मुस्लिम समाज की तरफ से आए 6 लोगों के प्रतिनिधि मंडल में AIMPLB के कार्यकारी अध्यक्ष सलमान हुसैन नदवी, यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारूकी, अनीस अंसारी (पूर्व IAS अधिकारी), इमरान अहमद (अधिवक्ता), वासिफ हसन वैजी (टीले वाली मस्जिद के मौलाना) और अतहर हुसैन (ऑब्जेक्टिव रिसर्च एंड डेवलेपमेंट के निदेशक) शामिल रहे।