फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha Taiwan Indian community diaspora ISKCON Taiwan

Ram Mandir: ताइवान में भारतवंशियों पर रामभक्ति का रंग; प्राण-प्रतिष्ठा से पहले इस्कॉन की भजन संध्या में झूमे

Sun, 21 Jan 2024 08:48 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइवान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइवान Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 21 Jan 2024 08:48 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां हो चुकी हैं। कुछ ही घंटों के बाद रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो जाएगी। इससे पहले ताइवान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस्कॉन की तरफ से आयोजित भजन संध्या में भारतवंशियों ने भगवान राम के भजन गुनगुनाए।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha Taiwan Indian community diaspora ISKCON Taiwan
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ताइवान में राम भजन संध्या - फोटो : ANI

विस्तार

ताइवान में भारतीय समुदाय ने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 'भजन-कीर्तन' का आयोजन किया। ताइवान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के बीच उत्सव और उल्लास का माहौल देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के उत्सव की बधाई दी। अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम में आध्यात्मिक उत्साह और लोगों का भजन-कीर्तन देखा गया। इस्कॉन की तरफ से आयोजित समारोह में श्रद्धालुओं को राम धुन गुनगुनाते देखा गया।
विज्ञापन

 

ताइवान में रहने वाले भारतवंशियों के बीच राम मंदिर का उत्साह
आध्यात्मिक माहौल में भजन-कीर्तन में डूबे लोगों को देखकर माहौल राममय हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक ऐसे आयोजनों से भारतवंशियों की मौजूदगी के कारण ताइवान के साथ गहरे होते सांस्कृतिक संबंधों का प्रमाण मिलता है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ ताइवान ने कहा कि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम किया जा रहा है। समुदाय से जुड़े सदस्य अपने घरों से भी समारोह देख सकेंगे और रामभक्ति के रंगों में सराबोर हो जाएंगे। भारत ताइवान एसोसिएशन के महानिदेशक मनहर सिंह यादव ने बताया कि ताइवान में भारतीय प्रवासियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और विभिन्न आयोजनों में सक्रिय भागदारी के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है अयोध्या का पूरा कार्यक्रम
बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को इसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया है कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्यूनतम विधि-अनुष्ठान रखे गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विधि दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। दोपहर एक बजे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो जाएगा।
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Schedule Ram Lalla Rituals Shubh Muhurat to Guests Arrival Time Details
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed