फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ayodhya ram mandir bhoomi pujan Deepotsav: Wheel chair bound Vani making beautiful rangoli at Ram ki Paidi

व्हील चेयर पर बैठी वाणी राम की नगरी को सजा-संवार भर रही खुशियों के रंग

Fri, 07 Aug 2020 06:50 PM IST
अमित कुमार अमित कुमार, अयोध्या से लौटकर
अमित कुमार, अयोध्या से लौटकर Published by: अमित कुमार Updated Fri, 07 Aug 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
ayodhya ram mandir bhoomi pujan Deepotsav: Wheel chair bound Vani making beautiful rangoli at Ram ki Paidi
वाणी शुक्ला - फोटो : Amar Ujala

भगवान श्रीराम की पावन अयोध्या नगरी में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हो चुका है। सदियों का इंतजार खत्म होने पर जब यह घड़ी आई, तो देश से लेकर विदेशों में उत्सव मनाया गया, मिठाइयां बांटी गईं। भूमि पूजन से एक दिन पहले पूरी अयोध्या रोशनी से सराबोर थी। दीपोत्सव के अवसर पर हर घर, सड़क, चौराहा और सरयू तट लाखों दीपकों से जगमग था। इस भव्य नजारे में चार चांद लगाने का काम फूलों और रंगों से रंग-बिरंगी रंगोलियों ने किया। 

विज्ञापन


इन खूबसूरत रंगोलियों को देख हर कोई मंत्रमुग्ध था। कोई रंगोली फूल-कलश से बनी, तो किसी में जीवंत हनुमान की आकृति बड़े ही करीने से उकेरी गई थी। इन खूबसूरत रंगों से फूल-पत्तियों, कलश और कई आकृतियों को उकरने वालों की तलाश की गई, तो व्हील चेयर पर एक हंसता मुस्कुराता चेहरा नजर आया। जो छात्रों का हौसला बढ़ाता दिख रहा था। इस चेहरे का नाम है वाणी शुक्ला। व्हील चेयर पर बैठी वाणी सभी छात्रों को समझा रही थी, उनका हौसला बढ़ा रही थी। साथ ही खुद को कोरोना से बचाने के लिए मास्क पहने रखने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की हिदायत भी दे रही थी। 

विज्ञापन

ayodhya ram mandir bhoomi pujan Deepotsav: Wheel chair bound Vani making beautiful rangoli at Ram ki Paidi
राम की पैड़ी पर बनी रंगोली - फोटो : Amar Ujala

वाणी से बात हुई तो पता चला कि पिछले चार साल से राम की पैड़ी को सजाने में वह अहम भूमिका निभा रही है। दिव्यांगता के चलते भले ही कुछ रंग उनकी जिंदगी में कम रह गए हों, लेकिन राम जी की नगरी को सजा-संवारकर उसमें खुशियों के रंग भरने में वह कतई पीछे नहीं रहीं हैं। वाणी कहती हैं कि बचपन में बुखार हो जाने की वजह से व्हील चेयर हमेशा के लिए उनका साथी बन गया। मगर वह निराशा में घिरकर घर नहीं बैठी। 

ayodhya ram mandir bhoomi pujan Deepotsav: Wheel chair bound Vani making beautiful rangoli at Ram ki Paidi
Vani Shukla - फोटो : Amar Ujala

उन्होंने करीब छह साल पहले माता-पिता की मदद से एक एनजीओ 'वाणी विकलांग सेवा संस्थान' की शुरुआत की। इसकी मदद से वह जरूरतमंद व दिव्यांग लोगों की मदद करती है और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना सिखाती हैं। वह दिव्यांग लड़के-लड़कियों को पेंटिंग, कंप्यूटर और डांस सिखा रही हैं। यही नहीं वह सांकेतिक भाषा के माध्यम से उनकी समस्याओं को सुलझाने का भी प्रयास करती हैं।  

वाणी कई साल से दीपोत्सव से जुड़ी हुई हैं। वह बताती हैं कि पिछले कई दीपोत्सव में वह भाग ले चुकी हैं और राम की पैड़ी को सजाने संवारने का काम कर रही हैं। हालांकि वह इस मौके को बेहद खास मानती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह दिन दिवाली से कम नहीं है। प्रभु राम जी का मंदिर बनने जा रहा है, इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed