फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Ram Mandir 50 Feet High Replica being built in Mumbai for darshan on Shri Ram Janmabhoomi Mahotsav

श्रीराम जन्मभूमि महोत्सव: मुंबई में बन रही 50 फुट ऊंची राम मंदिर की प्रतिकृति, मिलेगा अयोध्या जैसा दर्शन

Wed, 17 Jan 2024 01:35 AM IST
गुलाम अहमद डिजिटल ब्यूरो, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 17 Jan 2024 01:35 AM IST
सार

भाजपा नेता संजय पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। देश भर में इसको लेकर दीपावली जैसा माहौल है। मेरे मन में आया कि अगर मुंबई में राम मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कर लोगों को भगवान राम का दर्शन कराएं तो यह अयोध्या की भूमि पर जाकर भगवान राम के दर्शन जैसा हो जाएगा।
 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir 50 Feet High Replica being built in Mumbai for darshan on Shri Ram Janmabhoomi Mahotsav
ram mandir - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाने वाले मुंबईकरों के लिए उनके शहर में ही रामलला के दर्शन के प्रबंध किए गए हैं। मुंबई पश्चिमी उपनगर के वर्सोवा-ओशिवरा स्थित म्हाडा ग्राउंड में हू-ब-हू अयोध्या के राम मंदिर की 50 फुट ऊंची प्रतिकृति बन रही है, जहां मुंबईकर भगवान राम का दर्शन कर सकेंगे। भगवान राम के मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय के सौजन्य से हो रहा है। मंगलवार को भाजपा के युवा विधायक नितेश राणे की उपस्थिति में राम मंदिर की प्रतिकृति बनाने का कार्य शुभारंभ हुआ जो 20 जनवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी को रामलला अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। देश भर में इसको लेकर दीपावली जैसा माहौल है। मेरे मन में आया कि अगर मुंबई में राम मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण कर लोगों को भगवान राम का दर्शन कराएं तो यह अयोध्या की भूमि पर जाकर भगवान राम के दर्शन जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राम मंदिर की प्रतिकृति की उंचाई 50 फुट और चौड़ाई 74 फुट होगी। आगामी 21 जनवरी से यहां भगवान राम का दर्शन पूजन शुरू हो जाएगा। 22 जनवरी को अखंड रामायण पाठ और अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा और 23 जनवरी को रामधुन भजन और महाआरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर नहीं बनाने का आरोप लगाने वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत पर संजय पांडेय ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि रामलला का मंदिर मातोश्री वन और टू नहीं है, जिसे जमीन हड़प कर बना लिया। मेरे रामलला वहीं पर विराजमान थे, यह पूरा विश्व जानता है। मंदिर भी उसी स्थान पर बन रहा है। लेकिन तथाकथित हिंदूवादी कहने वाले उद्धव ठाकरे और सुबह उठकर मीडिया के सामने ऊल-जलूल बयान देने वाले संजय राउत हिंदुओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed