{"_id":"5a281b2a4f1c1b6a678c02b6","slug":"ayodhya-dispute-communal-clash-in-jhansi-police-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शौर्य जुलूस रोकने पर बवाल, दर्जन भर गाड़ियां तोड़ीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी: शौर्य जुलूस रोकने पर बवाल, दर्जन भर गाड़ियां तोड़ीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्तकी गई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर बगैर अनुमति के शौर्य जुलूस निकालने पर आमादा लोगों ने जमकर बवाल किया। उन्होंने मिनर्वा चौराहे पर गाड़ियों में तोड़फोड़ की और जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने पर वे भाग निकले। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य जुलूस निकालने की प्रशासन से अनुमति मांगी थी, जो शांति भंग की आशंका के चलते नहीं दी गई। बावजूद इसके बुधवार की दोपहर जुलूस के लिए भारी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के पास इकट्ठा हुए।
पढ़ें:- 489 साल पुराना है बाबरी विध्वंस विवाद, जानिए कब, कैसे और क्या हुआ?
विज्ञापन
उनकी योजना मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचने की थी, लेकिन यहां भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और जुलूस निकालने से रोक दिया। इस पर वे धरने पर बैठ गए। तकरीबन आधे घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। प्रशासन ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर शांत किया।
यहां से उन्होंने लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर जुलूस समाप्त कर दिया, लेकिन पार्क के पास से कुछ लोग पुलिस को गच्चा देकर मिनर्वा चौराहे पर पहुंच गए। यहां उन्होंने चौराहे के पास खड़े चौपहिया वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लगभग एक दर्जन कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
सीओ सिटी वीके तिवारी ने बताया कि जुलूस पार्क के पास समाप्त हो गया था, लेकिन,चकमा देकर कुछ लोग मिनर्वा चौराहे पर पहुंच गए और गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।