फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya case Subramanian Swamy hopes for work on temple to begin

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से गदगद स्वामी, कहा- राम लला हम आएंगे, मंदिर हम ही बनाएंगे

Fri, 28 Sep 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya case Subramanian Swamy hopes for work on temple to begin
swami

आम चुनाव तक फैसला आए या ना आए, मगर अगले आम चुनाव में राम मंदिर विवाद का एक बार फिर से केंद्रीय मुद्दा बनने का रास्ता साफ हो गया है। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण इस विवाद की सुनवाई का रास्ता साफ हो जाने से भाजपा खुश है। चूंकि शीर्ष अदालत में सुनवाई ऐसे समय में शुरू हो रही है, जब जल्द ही आमचुनाव होने हैं। ऐसे में अदालती कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों की टीका टिप्पणियों से भी इस मुद्दे पर देशव्यापी चर्चा होगी।

विज्ञापन


पार्टी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मूलभूत अधिकारों की जीत बताते हुए जल्द ही मंदिर निर्माण की घोषणा भी कर दी है। वहीं आज सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट में लिखा है राम लला हम आएंगे, मंदिर हमी बनाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि नब्बे के दशक के 1991 और 1996 के आम चुनाव में राम मंदिर विवाद केंद्रीय मुद्दा था। इसके बाद हुए 1998, 1999, 2002, 2009 और 2014 के आम चुनाव में यह विवाद धीरे-धीरे परिदृश्य से गायब होता चला गया। यहां तक कि वाजपेयी सरकार द्वारा जनवरी 2002 में दोनों पक्षों की बातचीत के लिए अयोध्या विभाग के गठन, मार्च 2003 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को खुदाई के आदेश, जुलाई 2009 में बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विध्वंस की जांच के लिए गठित लिब्रहान आयोग की रिपोर्ट आने और 30 सितंबर 2010 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद भी यह विवाद आम चुनाव में मुख्य मुद्दा नहीं बन पाया।
 
अब जबकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस विवाद के निपटारे केलिए सुनवाई का रास्ता तेज हुआ है, तब इसके केंद्रीय मुद्दा बनने के आसार बढ़ गए हैं। चूंकि इस मामले में जल्द फैसला आने के आसार हैं, ऐसे में लोगों की दिलचस्पी इस मुद्दे पर बढ़ेगी। बहरहाल भाजपा सुनवाई का रास्ता साफ हो जाने से खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed