फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aware of studies claiming covid-19 can affect heart and other organs says Harsh Vardhan in Sunday Samvad

कोविड-19 के हृदय पर प्रभाव वाले अध्ययनों की जानकारी सरकार को है : डॉ. हर्षवर्धन

Sun, 27 Sep 2020 04:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 27 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
aware of studies claiming covid-19 can affect heart and other organs says Harsh Vardhan in Sunday Samvad
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र को उन रिपोर्ट्स की जानकारी है जिनमें दावा किया गया है कि कोविड-19 न केवल श्वसन संत्र से संबंधित बीमारी है बल्कि यह हृदय समेत कई अन्य अंगों को भी प्रभावित करती है। उन्होंने यह बात अपने साप्ताहिक कार्यक्रम 'संडे संवाद' में कही। 

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने केंद्रीय मंत्री से सवाल पूछा था कि कोरोना वायरस के जीवन प्रत्याशा और सामान्य जनस्वास्थ्य पर प्रभाव से निपटने के लिए केंद्र की क्या योजना है। इसके जवाब में हर्षवर्धन ने कहा, 'हमें इसकी जानकारी है कि हाल ही में ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो बताते हैं कि हो सकता है कि कोविड-19 केवल श्वसन तंत्र से संबंधित बीमारी न हो। यह वायरस न केवल हमारे फेफड़ों को प्रभावित करता है बल्कि हृदय और गुर्दों को भी असर डालता है।'
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ये अध्ययन कोविड-19 के गैर श्वसन प्रभावों की ओर हमारा ध्यान खींचने में उपयोगी हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकांश अध्ययन छोटे पैमाने पर किए गए हैं। इनमें कम लोगों के सैंपल लिए गए हैं, इसलिए भारत के संदर्भ में, जहां आबादी इतनी ज्यादा है, इन अध्ययनों का परिणाम गलत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवर्धन ने आगे कहा, 'फिर भी, यह स्थिति कभी भी बढ़ सकती है और गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए, कोविड-19 से संबंधित इन पहलुओं की जांच के लिए हमने विशेषज्ञों की एक समिति को लगाया है। हमने अपने आईसीएमआर जैसे संस्थानों से अनुरोध किया है कि ऐसे मामलों पर सक्रियता के साथ अध्ययन करें।'

कोविड-19 के इलाज में रेमेडिसिविर और प्लाज्मा थेरेपी के बड़े पैमाने पर हो रहे इस्तेमाल को लेकर हर्षवर्धन ने कहा कि इसके लिए अस्पतालों को निरुत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों और निजी अस्पतालों को कहा गया है कि वह रेमेडिसिविर और प्लाज्मा थेरेपी का लगातार इस्तेमाल न करें।


कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोगों से धार्मिक स्थानों के अंदर और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहने रहने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, 'भगवान हमें मास्क पहनने के लिए मना नहीं करते। न केवल मंदिर, बल्कि अगर किसी भी भीड़भाड़ वाले स्थान पर आपको जाना पड़ रहा है तो कृपया मास्क जरूर पहनिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed