फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Award to the officer catching tax cases of 962 crore

962 करोड़ की कर चोरी के मामले पकड़ने वाले अधिकारी को मिला राष्ट्रपति अवॉर्ड 

Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
 Award to the officer catching tax cases of 962 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर
करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाने में मदद करने वाले रवि दत्त शंकर को शनिवार को राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने 25 साल के कार्यकाल के दौरान 47 मामलों 961.92 करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया। इन मामलों में स्वेच्छा से 99.44 करोड़ रुपये जमा कराए गए। शंकर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलीजेंस (डीजीजीएसटीआई) में खुफिया अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


इस विभाग को पहले डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस के नाम से जाना जाता था। 1992 से विभाग में कार्यरत शंकर को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राष्ट्रपति की ओर से अवॉर्ड दिया। 541.61 करोड़ रुपये के केंद्रीय उत्पाद शुल्क/सेवा कर की चोरी का पता लगाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। इसमें पार्टियों द्वारा 270.97 करोड़ रुपये जमा कराए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed