फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Avoid crowding in churches during Christmas say Maharashtra government guidelines

ओमिक्रॉन: महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, कहा- क्रिसमस के दौरान चर्च में भीड़भाड़ से बचें

Fri, 24 Dec 2021 02:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Dec 2021 02:08 AM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को क्रिसमस के मद्देनजर दिशा-निर्देश जारी किया। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि चर्चों में क्रिसमस के उत्सव के दौरान सिर्फ 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ काम करना चाहिए। साथ ही  कम से कम संख्या में गायक मंडलियों को चर्चों के अंदर गायन करने की अनुमति दी जानी चाहिए और प्रत्येक कलाकार को अलग-अलग माइक दिए जाने चाहिए। 

विज्ञापन
Avoid crowding in churches during Christmas say Maharashtra government guidelines
क्रिसमस को लेकर महाराष्ट्र में दिशा-निर्देश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर लोगों की चिंताओं को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को नया दिशा-निर्देश जारी किया। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि चर्चों में क्रिसमस के उत्सव के दौरान सिर्फ 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ काम करना चाहिए।

विज्ञापन


दिशा-निर्देश में आगे कहा गया है कि कम से कम संख्या में गायक मंडलियों को चर्चों के अंदर गायन करने की अनुमति दी जानी चाहिए और प्रत्येक कलाकार को अलग-अलग माइक दिए जाने चाहिए। 
विज्ञापन


राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में यह भी निर्देश दिया गया है कि चर्चों में सामाजिक दूरी बनाकर रखी जाए, मास्क पहना जाए और हैंड सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि लोगों को वायरल संक्रमण से बचने के लिए सभी एहतियाती उपाय करके क्रिसमस मनाना चाहिए क्योंकि ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1179 नए मामले सामने आए, 17 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,179 नए मामले सामने आए, जिनमें से 23 मामले ओमिक्रॉन के हैं। इसके अलावा 17 मरीजों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 66,53,345 हो गई है। मृतकों की कुल तादाद 1,41,392 तक पहुंच गई है।


गुरुवार को एक दिन में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 23 मामले सामने आए। राज्य में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या अब 88 हो गई है। बुधवार को ओमिक्रॉन का कोई मामला सामने नहीं आया था। नए मरीजों में चार नाबालिग हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इनमें से 17 मरीज बिना लक्षण वाले थे जबकि छह में हल्के लक्षण थे।

ताजा ओमिक्रॉन मामलों में से 13 पुणे जिले से, पांच मुंबई से, दो उस्मानाबाद से और एक-एक ठाणे, नागपुर और मीरा-भायंदर से हैं। इनमें से सोलह रोगियों का अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास है जबकि सात अन्य उनके निकट संपर्क में आए थे।



राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,897 है। बीते 24 घंटे में 615 लोग संक्रमण से उबरे। दिनभर में लगभग 1,10,997 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। राज्य में ठीक होने की दर 97.7 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed