फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aviation Sector India BJP GVL Narasimha Domestic International Passengers

Aviation: PM मोदी के कार्यकाल में घरेलू हवाई यात्री 2.5 गुना बढ़े; भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा का बड़ा दावा

Sat, 09 Dec 2023 03:14 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 09 Dec 2023 03:14 PM IST
सार

भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, 2014 में भाजपा के सत्ता संभालने के बाद घरेलू हवाई यात्री यातायात 2.5 गुना बढ़ गया। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान विमानन क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।

विज्ञापन
Aviation Sector India BJP GVL Narasimha Domestic International Passengers
भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान देश का विमानन क्षेत्र काफी तेजी से बढ़ा है। उन्होंने विमान यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने पर कहा कि 2014 में बीजेपी की सरकार बनने पर देश का विमानन क्षेत्र अधिक सुलभ हो गया है। घरेलू यात्रियों की संख्या ढाई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन


नरसिम्हा राव ने कहा, नौ वर्षों में देश में विमानों की संख्या 70-80 प्रतिशत तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा, विमानन क्षेत्र आम आदमी के लिए सुलभ हो गया है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार बनने पर घरेलू यात्रियों की संख्या ढाई गुना बढ़ी है। 2014 से पहले लगभग 60 मिलियन घरेलू यात्री थे। अब यात्रियों की संख्या बढ़कर 143 मिलियन हो गई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में उछाल पर राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, अंतरराष्ट्रीय यात्री 2014 में 43 मिलियन थे। आज यात्रियों की संख्या बढ़कर 64 मिलियन हो चुकी है। राव ने कहा, देश में विमानों की संख्या 400 से बढ़कर 723 हो गई है। पिछले नौ वर्षों में लगभग 70-80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश भर में हवाई अड्डों की संख्या बढ़ने पर राव ने कहा, बीते नौ साल में भारत के कुल हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। 2014 से पहले केवल 74 एयरपोर्ट थे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक से दो साल के भीतर हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाकर 220 तक ले जाने का है। इसका मकसद विमानन क्षेत्र को आम लोगों के और करीब ले जाना और देश के सभी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पहले विमान की सेवाएं प्रमुख शहरों तक ही सीमित थीं।


बकौल जीवीएल नरसिम्हा राव, पूर्वोत्तर भारत में भी हवाई अड्डों की संख्या बढ़ी है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचना भी संभव हुआ है। हवाई अड्डों की संख्या नौ से बढ़कर 17 हो चुकी है। पूर्वोत्तर के सुदूर क्षेत्र भी जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान चार नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे शुरू हुए हैं। जनवरी से सितंबर 2023 तक, घरेलू एयरलाइनों ने 112.86 मिलियन यात्रियों ने सफर किया। 2022 में इसी अवधि में 87.42 मिलियन यात्री फ्लाइट का इस्तेमाल कर रहे थे। यात्रियों की संख्या में उछाल 29.10 प्रतिशत से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed