वीडियो: भाजपा अध्यक्ष से तेल कीमतों पर सवाल करना पड़ा महंगा, ऑटो ड्राइवर की हुई पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात को एक ऑटो ड्राइवर की भारतीय जनता पार्टी के नेता वी कालीदास ने केवल इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसने तमिलनाडु की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर तमिलसाईं सुंदरराजन से बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर सवाल किया था। यह घटना चेन्नई के सैदापेट की है। यहां सुंदरराजन पत्रकारों के साथ बातचीत कर रही थीं। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।
वीडियो काफी वायरल हो गया है और इसे स्थानीय टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि खाकी पहने हुए एक वृद्ध ड्राइवर डॉक्टर सुंदरराजन के पीछे खड़ा है। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने कहा, 'एक मिनट अम्मा, केंद्र तेल की कीमतें बढ़ा रहा है।' इसके बाद भाजपा नेता उसे कोहनी मारते हैं और धक्का देकर पीछे कर देते हैं। जबकि इस दौरान तमिलसाईं मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। वह ऐसे प्रतिक्रिया दे रही हैं जैसे कुछ हुआ ही ना हो जबकि उनके पीछे ड्राइवर के साथ बदसलूकी हो रही थी।
इस ऑटो ड्राइवर की पहचान काथिर के तौर पर हुई है। उसने मीडिया को बताया, 'मैंने तेल कीमतों की बढ़ोत्तरी की वजह से ऑटो चालकों के प्रभावित होने को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी लेकिन उसे गलत तरीके से लिया गया। मेरे साथ यह हुआ। हमें दिन में अपने खाने और दूसरे खर्चों के लिए कम से कम 500 रुपये चाहिए होते हैं। लेकिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। हमें ऑटो का किराया देने के बाद केवल 350 रुपये मिलते हैं।'
बता दें कि एक 1 अगस्त से लगभग रोजाना देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। दाम बढ़ने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल 10 पैसे जबकि डीजल के दामों में 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब राजधानी में पेट्रोल 82.16 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल 73.87 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 10 पैसे और 9 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां अब पेट्रोल की कीमत 89.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 78.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
#WATCH Saidapet(Chennai): BJP leader V Kalidass pushes and hits an auto rickshaw driver who asked Tamil Nadu BJP Chief Tamilisai Soundararajan about petrol price hike (16.9.18) pic.twitter.com/5SRH60sb23
— ANI (@ANI) September 17, 2018