फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   auction of underworld dawood ibrahim properties started in Mumbai

11.58 करोड़ में नीलाम हुआ अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर, होटल और गेस्ट हाउस

Wed, 15 Nov 2017 04:36 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Wed, 15 Nov 2017 04:36 AM IST
विज्ञापन
auction of underworld dawood ibrahim properties started in Mumbai
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुंबई में स्थित घर और होटल की नीलामी पूरी हो गई है। दाऊद के घर, होटल और गेस्ट हाउस की कुल 11.58 करोड़ रुपए में नीलामी हुई है। दाऊद की यह तीनों प्रॉपर्टी SBUT बुरहानी ट्रस्ट ने खरीदी हैं। इसमें अफरोज होटल चार करोड़ में नीलाम हुआ, शबनम गेस्ट हाउस और डांबरवाला बिल्डिंग के भी पांच कमरे नीलाम हुए। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अफरोज होटल 4.53 करोड़, शबनम गेस्ट हाउस 3.52 करोड़ और बिल्डिंग 3.53 करोड़ रुपए में नीलाम हुई।

विज्ञापन


बता दें कि नीलामी के लिए केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने विज्ञापन जारी किया था जिसमें संपत्तियों की न्यूनतम कीमत भी बताई गई थी। नीलामी से पहले हिंदू नेता स्वामी चक्रपाणि ने दावा किया था कि वे दाऊद का होटल तोड़कर वहां पब्लिक टॉयलेट बनवाएंगे। स्वामी चक्रपाणि ने कहा था कि वह दाऊद के होटल रौनक अफरोज जिसे दिल्ली जायका भी कहा जाता है उसको खरीदकर वहां एक पब्लिक टॉयलेट बनवाएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: दाऊद की कार जलाने वाला शख्स बोला- उसकी संपत्ति पर बनवाएंगे शौचालय
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इसी साल सितंबर महीने में दाऊद की ब्रिटेन में स्थित 42 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। इन संपत्तियों में होटल और घर शामिल थे। उससे पहले साल 2015 में दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार स्थित होटल रोनक अफरोज की नीलामी रखी गई थी। 

पत्रकार एस बालाकृष्णन ने इसके लिए सबसे ज्यादा चार करोड़ 28 लाख रुपये की बोली लगाई थी। उन्होंने 30 लाख रुपये जमा करने के बाद बोली लगाई थी। लेकिन, बाद में वे 3.98 करोड़ रुपये नहीं जुटा सके, जिससे नीलामी रद्द हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed