फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attacking TMC Suvendu Adhikari said that PPE kit scam happened during the Covid pandemic

Bengal: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने ED-IT को लिखा पत्र, कोविड के दौरान PPE किट खरीद में घोटाले का लगाया आरोप

Sun, 26 Nov 2023 10:07 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 10:07 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, कोविड महामारी के दौरान पीपीई किट को लेकर घोटाला हुआ था। मैंने ईडी समेत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Attacking TMC Suvendu Adhikari said that PPE kit scam happened during the Covid pandemic
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पीपीई किट की खरीद पर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा और टीएमसी इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला है। सुवेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य मंत्रालय, आईटी, ईडी निदेशक को पत्र लिखा, जिसमें कोविड महामारी के दौरान पीपीआई किट की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने पीपीई किट की खरीद में अनियमितता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा, कोविड महामारी के दौरान पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपीई किट और अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद में वित्तीय घोटाला किया गया। उन्होंने लिखा, कोविड महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने राज्य को धनराशि दी थी। 
विज्ञापन

 


पोस्ट पर लिखते हुए उन्होंने कहा, मैंने ईडी, आयकर विभाग, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखकर वित्तीय घोटाले की शिकायत की थी। उन्होंने इस संबंध में जांच कराने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने मुंबई में जन की आपूर्ति और ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना में कथित घोटाले के संबंध में एफआईआर का भी जिक्र किया। अधिकारी ने बताया कि ईडी जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई कर सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed